मूर्ति विसर्जन के दौरान रास्ता नहीं देने के विवाद में हुई मारपीट

Updated:
विज्ञापन
मूर्ति विसर्जन के दौरान रास्ता नहीं देने के विवाद में हुई मारपीट

सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के क्रम में रास्ता नहीं देने के विवाद में हुए मारपीट का मामला थाना में दर्ज किया गया है.

विज्ञापन

नावकोठी. सरस्वती पूजा के मूर्ति विसर्जन के क्रम में रास्ता नहीं देने के विवाद में हुए मारपीट का मामला थाना में दर्ज किया गया है. मामला महेशवाड़ा पंचायत के वार्ड संख्या 06 की है. इस संबंध में नवीन सिंह की पत्नी पम्मी देवी थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. उसने बताया कि वह अपने पति के साथ ई रिक्शा से मंझौल से घर लौट रही थी. महेशवाड़ा पुस्तकालय के समीप नशे में धुत लोगों ने सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन करने के क्रम में रास्ता अवरूद्ध किए हुए थे. कुछ देर पीछे पीछे चलने के बाद रास्ता छोड़ने के लिए कहा गया. इससे आक्रोशित होकर मेरे पति के साथ गाली गलौज करने लगे. इसका विरोध करने पर पति के जेब से 500 रुपये निकाल लिया तथा गले का चेन छीनकर फरार हो गया. प्रभारी थानाध्यक्ष विश्वजीत कुमार ने मामला अंकित कर अग्रेतर कार्रवाई शुरू कर दिया है.

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन