9.1 C
Ranchi

लेटेस्ट वीडियो

दीपावली व छठ की तैयारी जोरों पर, पोखरों की सफाई में जुटा निगम प्रशासन

बेगूसराय (नगर) : दीपावली व छठ के आगमन में महज चंद दिन ही शेष रह गये है़ ऐसे में जिले में दोनों ही महत्वपूर्ण पर्वों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. सबसे अधिक छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर लोग चिंतित हैं. हालांकि जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन ने दावा किया है कि […]

बेगूसराय (नगर) : दीपावली व छठ के आगमन में महज चंद दिन ही शेष रह गये है़ ऐसे में जिले में दोनों ही महत्वपूर्ण पर्वों को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गयी हैं. सबसे अधिक छठ घाटों की साफ-सफाई को लेकर लोग चिंतित हैं.

हालांकि जिला प्रशासन एवं निगम प्रशासन ने दावा किया है कि किसी भी कीमत में छठ घाटों में किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जायेगी. इसके लिए जिला प्रशासन के द्वारा गत दिनों प्रशासनिक पदाधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गयी थी.

इसमें जिलाधिकारी के द्वारा निगम प्रशासन एवं अन्य संबंधित विभागों के पदाधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिये गये हैं. पोखरों की सफाई में जुटा निगम प्रशासनछठ पर्व की अहमियत को देखते हुए पूर्व वर्ष की भांति इस वर्ष भी समय से पहले शहर के सभी पोखरों को चकाचक करने के लिए निगम प्रशासन ने युद्ध स्तर पर पहल शुरू कर दी है.

जगह-जगह लगे कूड़े को जहां निगम के सफाईकर्मियों के द्वारा हटाया जा रहा है, वहीं नगर के सभी महत्वपूर्ण पोखरों की भी सफाई शुरू कर दी गयी है. ज्ञात हो कि शहर के अधिसंख्य लोग विभिन्न पोखरों में ही भगवान भास्कर को अर्घ समर्पित करते हैं. इस बार भी छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े़ इसके लिए निगम ने विशेष सफाई व्यवस्था का कार्य शुरू कर दिया गया है. बुधवार से सफाईकर्मी निगम के विभिन्न पोखरों के सफाई कार्य में जुट गये हैं.

शहर के आधे दर्जन महत्वपूर्ण पोखरों में उमड़ती है छठव्रतियों की भीड़ऐसे तो बेगूसराय नगर निगम क्षेत्र के दर्जनों पोखरों में छठव्रतियों के द्वारा छठपूजा के दौरान अस्ताचलगामी व उदीयमान सूर्य को अर्घ समर्पित करते हैं लेकिन शहर के आधा दर्जन महत्वपूर्ण पोखरों में छठव्रतियों की भारी भीड़ जुटती है.

शहर के बड़ी पोखर, तेलिया पोखर, विष्णु पोखर, नौलखा पोखर, सर्वोदयनगर पोखर, ऑफिसर्स कॉलोनी पोखर, रतनपुर पोखर में बड़ी संख्या में छठव्रती अपने परिवार के साथ पहुंच कर भगवान भास्कर को अर्घ समर्पित करते हैं. निगम प्रशासन के द्वारा की जा रही है मुकम्मल व्यवस्थाशहर के विभिन्न पोखरों में सफाई को लेकर इस बार मुकम्मल व्यवस्था की जा रही है.

शहर के कई पोखरों में पक्की सीढ़ियों का बना घाट है, परंतु इसमें कई तरह का कचरा गिर जाने से पानी में बदबू आ रही होती है. पानी के अंदर कई खतरनाक चीजों को प्रवाहित कर दिया जाता है. इससे छठव्रतियों समेत पोखर पहुंचनेवाले अन्य श्रद्धालुओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.

इसी के तहत निगम इस बार पोखर के पानी से गाद निकालने की कवायद में जुट गया है ताकि पानी के अंदर जमी खतरनाक चीजों को बाहर निकाल दिया जाये. इससे छठव्रतियों को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े. आस्था का महापर्व छठ को देखते हुए निगम के तहत पड़ने वाले सभी पोखरों में सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है.

सफाई कार्य का मैं खुद पोखरों पर पहुंच कर निरीक्षण कर रहा हूं. पोखरों की सफाई समेत अन्य सुविधाओं को लेकर निगम प्रशासन पूरी तरह से कटिबद्ध है.संजय सिंह, मेयरबेगूसराय नगर निगम

Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

संबंधित ख़बरें

Trending News

जरूर पढ़ें

वायरल खबरें

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel