साक्षात्कार के बाद 50 अभ्यर्थियों काे मिला रोजगार

Updated:
विज्ञापन
साक्षात्कार के बाद 50 अभ्यर्थियों काे मिला रोजगार

श्रम संसाधन विभाग अंर्तगत जिला नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. जहां 50 रिक्तियों के विरुद्ध 50 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चयन किया गया.

विज्ञापन

बेगूसराय. श्रम संसाधन विभाग अंर्तगत जिला नियोजनालय द्वारा एक दिवसीय जॉब कैंप का आयोजन किया गया. जहां 50 रिक्तियों के विरुद्ध 50 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार उपरांत स्थल पर चायन किया गया. इस बात की जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी राणा अमितेश ने दी. इस दौरान निजी कंपनी बीलिंकिट के प्रतिनिधि बिमलेश कुमार ने जॉब कैंप में आये अभ्यर्थियों को वेतन, भत्ता, कार्यस्थल आदि के बारे में बिन्दुबार जानकारी दी. आज के जॉब कैंप में कुल 108 अभ्यर्थी शामिल हुए. इस संबंध में जिला नियोजन पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक महीने जिला नियोजनालय द्वारा जॉब कैंप का आयोजन किया जाता है. इससे बेरोजगार युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के दिशा में कदम उठाया जाता है. जॉब कैंप में राहुल कुमार, पंकज कुमार, सामंत कुमार, सतीश पटेल, रंजय सिंह देव, रामप्रीत समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन