साहेबपुरकमाल में हाइवा पर लदी 4224 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
साहेबपुरकमाल में हाइवा पर लदी 4224 लीटर शराब बरामद, चालक गिरफ्तार

पटना मद्यनिषेध इकाई के सहयोग से पुलिस ने बखड्डा राजा पेट्रोल पंप के समीप एन एच 31 पर एक हाइवा ट्रक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है.

विज्ञापन

साहेबपुरकमाल. पटना मद्यनिषेध इकाई के सहयोग से पुलिस ने बखड्डा राजा पेट्रोल पंप के समीप एन एच 31 पर एक हाइवा ट्रक पर लदी भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद किया है.पुलिस ने मौके पर चालक को गिरफ्तार कर शराब सहित ट्रक को जब्त कर लिया है.इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी सिंटू कुमार ने बताया कि मद्य निषेध इकाई पटना को गुप्त सूचना मिली कि बांका की ओर से एक हाइवा ट्रक में भारी मात्रा में विदेशी शराब बेगूसराय की ओर जा रही है.सूचना के आधार पर राजा पेट्रोल पंप के समीप वाहन चेकिंग के दौरान उक्त हाइवा ट्रक को रोक कर तलाशी ले गई जिसमें भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुआ शराब बरामद होते ही चालक को गिरफ्तार के लिया गया है जिसकी पहचान जमुई जिला के स्व दामोदर यादव का 35 वर्षीय पुत्र उमेश कुमार यादव के रूप में हुई है. जब्त की गई शराब की मात्रा 4224 लीटर है. जिसकी कीमत लाखों रुपये बतायी जा रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि थाना में उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Manish Kumar

लेखक के बारे में

By Manish Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन