31.9 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

1645 बूथों के 10 हजार कार्यकर्ता लेंगे हिस्सा

14 को गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं का होगा विराट समागम : संजयतसवीर-भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंहतसवीर-10बेगूसराय(नगर). 14 अप्रैल को गांधी मैदान पटना में कार्यकर्ताओं का विराट समागम होगा. इसमें बेगूसराय के 1645 बूथों के 10 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे. उक्त बातें पटना से बेगूसराय लौटने के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहीं. जिलाध्यक्ष […]

14 को गांधी मैदान में कार्यकर्ताओं का होगा विराट समागम : संजयतसवीर-भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंहतसवीर-10बेगूसराय(नगर). 14 अप्रैल को गांधी मैदान पटना में कार्यकर्ताओं का विराट समागम होगा. इसमें बेगूसराय के 1645 बूथों के 10 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे. उक्त बातें पटना से बेगूसराय लौटने के बाद भाजपा के जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने कहीं. जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक बूथ से 5 से 6 कार्यकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन, मंडल अध्यक्ष व पंचायत अध्यक्ष के द्वारा किया जा रहा है. इस विराट समागम की तैयारी हेतु बेगूसराय विधानसभा क्षेत्र में नवीन कुमार, मटिहानी विधानसभा क्षेत्र में पवन कुमार सिंह, बखरी विधानसभा क्षेत्र में राजीव रंजन कुशवाहा, तेघड़ा विधानसभा क्षेत्र में कृष्ण मोहन पप्पू, साहेबपुरकमाल विधानसभा क्षेत्र में विपिन सिंह, चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र में महेश्वर प्रसाद सिंह, बछवाड़ा में वशिष्ठ नारायण सिंह प्रभारी के रू प में कार्य करेंगे. कार्यक्रम में प्रत्येक बूथ की उपस्थिति सुनिचित हो, इसके लिए 10 अप्रैल को सभी विधानसभा क्षेत्रों प्रभारियों की बैठक की जायेगी. जिलाध्यक्ष ने बताया कि इस विराट समागम को प्रदेशस्तरीय नेताओं के अलावा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे. जिलाध्यक्ष ने कहा कि इस विराट समागम के बाद सबका साथ, सबका विकास नारे के साथ बिहार के कार्यकर्ता चुनावी समर में उतरेंगे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें