25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी सीटें जीतेगी : सर्वेश

तसवीर-झंडोत्तोलन करते भाजपा नेतातसवीर-14(आवश्यक)बेगूसराय (नगर). मोदी सरकार गरीबों के लिए मकान, स्कूल और अन्य सामाजिक जरू रतों के लिए किसानों की जमीन लेगी और बदले में जमीन का चार गुणा दाम और एक नौकरी भी देगी. उक्त बातें भाजपा नेता रामवदन राय ने स्थापना दिवस के मौके पर मटिहानी प्रखंड के बागडोब स्थित भाजपा कार्यालय […]

तसवीर-झंडोत्तोलन करते भाजपा नेतातसवीर-14(आवश्यक)बेगूसराय (नगर). मोदी सरकार गरीबों के लिए मकान, स्कूल और अन्य सामाजिक जरू रतों के लिए किसानों की जमीन लेगी और बदले में जमीन का चार गुणा दाम और एक नौकरी भी देगी. उक्त बातें भाजपा नेता रामवदन राय ने स्थापना दिवस के मौके पर मटिहानी प्रखंड के बागडोब स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को झंडोत्तोलन करने के बाद कहीं. इस मौके पर जिला भाजपा के वरिष्ठ नेता सर्वेश कुमार ने कहा कि आगामी विधान सभा के चुनाव में बेगूसराय जिले के सभी सातों सीटों पर भाजपा कब्जा जमायेगी. मटिहानी विधान सभा का हर पार्टी कार्यकर्त्ता इसके लिए एकजुटता के साथ काम करेगी. इस मौके पर प्रदेश किसान मोरचा के उपाध्यक्ष ललन कुमार सिंह, मंडल उपाध्यक्ष रामबालक सिंह, मंडल किसान मोरचा के अध्यक्ष कृष्ण मोहन सिंह, पंचायत अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महंत रामपुकार सिंह, अवधेश कुमार सिंह, नरेश प्रसाद यादव, वार्ड सदस्या फूलो देवी समेत अन्य लोग उपस्थित थे. झंडोत्तोलन भाजपा मंडल अध्यक्ष सीताराम सिंह ने किया. वहीं दूसरी ओर मटिहानी प्रखंड अंर्तगत मटिहानी दो पंचायत के बदलपुरा गांव में भाजपा के संस्थापक सदस्य व बेगूसराय जिले के प्रथम अध्यक्ष निगम प्रसाद के आवास पर झंडोत्तोलन किया गया. भाजपा नेता ललन प्रसाद सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा के लिए देव दुर्लभ है. इस सत्यता को उजागर करने के लिए बूथस्तरीय कार्यकर्ताओं से झंडोत्तोलन कराया जा रहा है. इस मौके पर भाजपा े जिलाध्यक्ष संजय सिंह, मंडल अध्यक्ष सीताराम सिंह, मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश, रंजीत कुमार, आनंद शंकर सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें