ePaper

डबल मर्डर से थर्राया बेगूसराय, जमानत पर बाहर था तूफानी सिंह हत्याकांड का आरोपित विश्वजीत

Updated at : 30 Nov 2019 11:17 AM (IST)
विज्ञापन
डबल मर्डर से थर्राया बेगूसराय, जमानत पर बाहर था तूफानी सिंह हत्याकांड का आरोपित विश्वजीत

बेगूसराय : डबल मर्डर से बेगूसराय जिला थर्रा गया है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहन एधु गांव निवासी योगेंद्र ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र विश्वजीत ठाकुर और गांव के दिलीप ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र मुनचुन कुमार को अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम करीब 8:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी. साथ ही […]

विज्ञापन

बेगूसराय : डबल मर्डर से बेगूसराय जिला थर्रा गया है. घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोहन एधु गांव निवासी योगेंद्र ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र विश्वजीत ठाकुर और गांव के दिलीप ठाकुर के 24 वर्षीय पुत्र मुनचुन कुमार को अपराधियों ने शुक्रवार की देर शाम करीब 8:30 बजे गोली मारकर हत्या कर दी. साथ ही गांव के निकट गाछी में दोनों के शव को फेंक दिया.घटना की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष राजबिंदु प्रसाद अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच कर दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि घटनास्थल से पुलिस ने चार गोली का खोखा बरामद किया है. दोनों मृतक शातिर अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति थे. मृतक विश्वजीत कुमार मटिहानी थाना क्षेत्र के सिहमा गांव निवासी तूफानी सिंह हत्याकांड में नामजद अभियुक्त भी था. तूफानी सिंह की हत्या वर्ष 2017 में हुई थी.इस हत्याकांड में मृतक विश्वजीत ठाकुर जमानत पर जेल से बाहर था. मुनचुन कुमार भी अपराधिक प्रवृत्ति था. उसका भी आपराधिक इतिहास पुलिस खंगाल रही है. हत्या के बाद से आसपास के इलाके में सनसनी फैल गयी है.गांव में पूरे दहशत का माहौल है.

घटना के बाद ग्रामीण और पुलिस भी अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों युवकों की हत्या का कारण तूफानी सिंह हत्याकांड का बदला लेने के तार से जुड़ा है. दोनों की हत्या आपसी रंजिश में की गयी है. हत्या के बाद दोनों युवकों के घर पर कोहराम मचा हुआ है. वहीं, मृतक के परिजनों द्वारा शनिवार की सुबह में मुफस्सिल थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज करने के बाद अपराधियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन