स्कॉर्पियो की चपेट में आने से वृद्ध की मौत
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोचस-बक्सर हाइवे पर चौसा दुर्गा मंदिर के समीप घर से बाजार जा रहे एक वृद्ध को एक स्कॉर्पियो ने धक्का मार दिया, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया. स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति […]
विज्ञापन
चौसा : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कोचस-बक्सर हाइवे पर चौसा दुर्गा मंदिर के समीप घर से बाजार जा रहे एक वृद्ध को एक स्कॉर्पियो ने धक्का मार दिया, जिससे वृद्ध गंभीर रूप से जख्मी हो गया.
स्थानीय लोगों की मदद से उसे इलाज के लिए उसे सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए बनारस रेफर कर दिया. जहां रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी. मृतक चौसा चांदी मोड़ का रहने वाल रामयज्ञा पांडेय बताया जाता है. बताया जा रहा है कि रामयज्ञा पांडेय रविवार की देर शाम अपने घर से बाजार जा रहे थे. इसी बीच विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही एक अनियंत्रित स्कॉर्पियो ने धक्का मार दिया.
जिसमें रामयज्ञा पांडेय गंभीर रूप जख्मी हो गये. वहीं घटना को अंजाम देने के बाद स्कॉर्पियो चालक वाहन लेकर भागने में सफल रहा. स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी स्थिति को नाजुक देखते हुए बनारस रेफर कर दिया. रास्ते में मोहनिया के समीप रामयज्ञा पांडेय की मौत हो गयी. मौत की सूचना मिलते ही गांव में मातम छा गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










