डूबने से तीन भाई-बहन समेत चार की मौत
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Nov 2019 6:08 AM
गढ़पुरा (बेगूसराय) : हरखपुरा गांव स्थित सहरा चौर में रविवार की दोपहर घोंघा चुनने गये चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी, वहीं एक की हालत गंभीर है. मृतकों में दिनेश दास की पुत्री सोनी देवी (26 वर्ष), सुलेखा कुमारी (14 वर्ष), पुत्र सुमित कुमार (13 वर्ष) तथा संजीत दास की पुत्री खुशबू कुमारी […]
गढ़पुरा (बेगूसराय) : हरखपुरा गांव स्थित सहरा चौर में रविवार की दोपहर घोंघा चुनने गये चार लोगों की डूबने से मौत हो गयी, वहीं एक की हालत गंभीर है. मृतकों में दिनेश दास की पुत्री सोनी देवी (26 वर्ष), सुलेखा कुमारी (14 वर्ष), पुत्र सुमित कुमार (13 वर्ष) तथा संजीत दास की पुत्री खुशबू कुमारी (12 वर्ष) शामिल हैं. जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर करीब एक बजे घोंघा चुनने के लिए कोरैय पंचायत के हरखपुरा निवासी दिनेश दास की पत्नी लाल मुन्नी देवी इन चारों के साथ गांव से पूरब बहियार स्थित सहरा चौर में गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










