ePaper

बेगूसराय : सनातन धर्म में कल्पवास कठिन व्रत

Updated at : 21 Oct 2019 2:14 AM (IST)
विज्ञापन
बेगूसराय : सनातन धर्म में कल्पवास कठिन व्रत

सिमरिया व मुंगेर राजघाट पर मंत्री विजय कुमार ने किया कल्पवास मेले का उद्घाटन बेगूसराय : बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को सिमरिया राजकीय कल्पवास मेले का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि सिमरिया के पावन तट पर कल्पवास मेले की गौरवशाली परंपरा रही है. कल्पवास की परंपरा का महाप्रवाह […]

विज्ञापन
सिमरिया व मुंगेर राजघाट पर मंत्री विजय कुमार ने किया कल्पवास मेले का उद्घाटन
बेगूसराय : बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने रविवार को सिमरिया राजकीय कल्पवास मेले का उद्घाटन किया. उन्होंने कहा कि सिमरिया के पावन तट पर कल्पवास मेले की गौरवशाली परंपरा रही है. कल्पवास की परंपरा का महाप्रवाह अनवरत चलना, इसका संरक्षण व संवर्धन करना हम सबका दायित्व है. उन्होंने कहा कि 21वीं सदी भारत का होगा और भारत विश्वगुरु बनेगा. सिमरिया जिला ही नहीं, बिहार का गौरव है.
उन्होंने स्वच्छता पर सबसे अधिक ध्यान देने को फोकस करते हुए कहा कि इलाहाबाद कुंभ के आयोजन से सीख लेते हुए सिमरिया को उसी अनुरूप व्यवस्थित करने की जरूरत है. इससे पहले शनिवार की शाम मंत्री विजय कुमार ने मुंगेर राजघाट पर कल्पवास मेले का ध्वजारोहण के साथ उद्घाटन किया. उनहोंने कहा कि सनातन धर्म में कल्पवास एक कठिन व्रत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन