मानक के अनुरूप ही बनाये जायेंगे पंडाल
Updated at : 27 Sep 2019 6:58 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : आगामी पूजा को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा विधि- व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसी के तहत कारगिल भवन में जिला प्रशासन की हाइ लेबल बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने अंचलाधिकारी एवं एसएचओ को दुर्गापूजा के मद्देनजर विसर्जन स्थलों पर गोताखोर एवं […]
विज्ञापन
बेगूसराय : आगामी पूजा को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा विधि- व्यवस्था को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. इसी के तहत कारगिल भवन में जिला प्रशासन की हाइ लेबल बैठक आयोजित की गयी. बैठक में डीएम अरविंद कुमार वर्मा ने अंचलाधिकारी एवं एसएचओ को दुर्गापूजा के मद्देनजर विसर्जन स्थलों पर गोताखोर एवं एक सरकारी कर्मचारी को प्रतिनियुक्त करने का टास्क दिया.
उन्होंने बैठक के दौरान सभी अनुमंडल पदाधिकारी से दुर्गापूजा के आयोजन की तैयारी के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. उन्होंने कहा कि सभी अनुमंडल पदाधिकारी अपने-अपने कार्य क्षेत्र में अविलंब शांति समिति की बैठक करना सुनिश्चित करेंगे.तथा निर्धारित मानक के अनुरूप ही पूजा पंडालों का निर्माण करवाना सुनिश्चित करेंगे.
जिला पदाधिकारी ने बताया कि आवश्यकतानुसार धारा-10 के तहत कारवाई करने का निर्देश दिया. वहीं खतरनाक विसर्जन घाटों को वैन करने का निर्देश दिया.
जिला पदाधिकारी ने बताया कि जिला स्तर के साथ-साथ अनुमंडल स्तर पर कंट्रोल रूम बनाने के निर्देश दिये गये हैं. बैठक में पुलिस कप्तान अवकाश कुमार, नव प्रतिनियुक्त उप विकास आयुक्त रिची पांडेय के साथ-साथ सभी अनुमंडल पदाधिकारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी मौजूद थे.
नियमसंगत कार्रवाई कर भूमि विवाद को निबटाएं : जिला पदाधिकारी ने विधि-व्यवस्था की बैठक के दौरान सभी अंचलाधिकारी एवं एसएचओ को निर्देश देते हुए कहा कि जिले में भूमि विवाद से संबंधित विभिन्न मामलों को अविलंब नियम संगत कार्रवाई करते हुए निष्पादित करने का निर्देश दिया.
उन्होंने कहा कि सरकारी जमीन से संबंधित विवाद को अतिक्रमणवाद के तहत एवं निजी जमीन से संबंधित मामलों में आवश्यकतानुसार धारा-145 एवं धारा-147 के तहत कार्रवाई करना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. जिला पदाधिकारी ने मद्य निषेध एवं पकड़े गये शराब के विनष्टीकरण की समीक्षा करते हुए कई कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




