गिरिराज सिंह का ट्वीट, बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों की हालत दुर्भाग्यपूर्ण

बेगूसराय : भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंहनेआज ट्वीट कर कहा है कि बिहार के बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों की हालत दुर्भाग्यपूर्ण है. बाढ़ पीड़ित क्षेत्र से अधिकारी नदारद है. अधिकारियों को फोन कर बुलाना पड़ रहाहै. उन्होंने कहा कि ये रवैया नहीं चलेगा. भाजपा सांसद आज बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए […]
बेगूसराय : भाजपा सांसद एवं केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंहनेआज ट्वीट कर कहा है कि बिहार के बेगूसराय में बाढ़ पीड़ितों की हालत दुर्भाग्यपूर्ण है. बाढ़ पीड़ित क्षेत्र से अधिकारी नदारद है. अधिकारियों को फोन कर बुलाना पड़ रहाहै. उन्होंने कहा कि ये रवैया नहीं चलेगा.
आज सुबह 7 बजे से बेगूसराय के बाढ़ पीड़ित क्षेत्रों के दौरे पर हूं, सुबह से ही बहुत खोजबीन के बाद राज्य सरकार के अधिकारी के दर्शन हुए। pic.twitter.com/hYOSpNGMbf
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 22, 2019
दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति है बेगूसराय के बाढ़ पीड़ित क्षेत्र का..बाढ़ पीड़ित क्षेत्र से अधिकारी नदारद है ….सबको फ़ोन करके बुलाना पड़ रहा है..ये रवैया नही चलेगा । pic.twitter.com/XG5V4ScHUi
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 22, 2019
बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र झमटिया से लेकर चमथा तक बाढ़ का निरीक्षण किया..स्थिति का जायजा लेने के बाद यहां के लोकल अधिकारियों से एवं बिहार के चीफ सेक्रेटरी से भी बात किया ..उम्मीद है इसका जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाएगा एवं निवारण किया जाएगा। pic.twitter.com/x4adGbl3g7
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 22, 2019
भाजपा सांसद आज बेगूसराय में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में हुए नुकसान का जायजा लेने निकले थे. इस दौरान उन्होंने एक के बाद एक कई ट्वीट किया. उन्होंने कहा कि बेगूसरायकेविभिन्न इलाकों में बाढ़ की स्थिति बहुत भयावह है. क्षेत्रवासियों के लिए हर संभव मदद पहुंचाया जा सके इसके लिए लगातार अधिकारियों से बात कर रहा हूं.
बछवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्र झमटिया से लेकर चमथा तक बाढ़ का निरीक्षण किया,जल स्तर मे वृद्धि के कारण पानी घरों मे घुस गया है,राज्य सरकार अविलम्ब नाव,दावा औऱ मवेशियों के चारा की व्यवस्था करें।
बाढ़ और सुखार आपदा है इस पे राजनीति नहीं होनी चाहिए। pic.twitter.com/WlA4L9g7KJ— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 22, 2019
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










