बेगूसराय : बरात में चली गोली, दूल्हे के बड़े भाई की मौत, दुल्हन का भतीजा गिरफ्तार
Updated at : 26 Aug 2019 8:55 AM (IST)
विज्ञापन

बलिया (बेगूसराय) : नगर पंचायत के मंसूरचक वार्ड 14 में रविवार की दोपहर बाद खगड़िया जिले के अलौली थाने के फुलतोड़ा घाट से आयी बरात में गोली चलने से दूल्हे के बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक खगड़िया जिले के फुलतोड़ा घाट निवासी मो अबुल का 30 वर्षीय पुत्र मो सद्दाम […]
विज्ञापन
बलिया (बेगूसराय) : नगर पंचायत के मंसूरचक वार्ड 14 में रविवार की दोपहर बाद खगड़िया जिले के अलौली थाने के फुलतोड़ा घाट से आयी बरात में गोली चलने से दूल्हे के बड़े भाई की मौके पर ही मौत हो गयी. मृतक खगड़िया जिले के फुलतोड़ा घाट निवासी मो अबुल का 30 वर्षीय पुत्र मो सद्दाम है. पुलिस ने घटनास्थल से थ्री नॉट थ्री के दो खोखे भी बरामद किये हैं.
पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या के आरोपित दुल्हन के चचेरे भाई मो अनवर के पुत्र मो जमशेद को गिरफ्तार कर लिया है. बताया जाता है कि बलिया थाने के मंसूरचक वार्ड 14 निवासी मो अकबर की पुत्री रूखसाना खातून की बरात रविवार को खगड़िया जिले के अलौली थाने के फुलतोड़ा से आयी थी. बरात के स्वागत में सरातियों ने डीजे की व्यवस्था की थी. डीजे की धुन पर बराती और सराती दोनों थिरकते दुल्हन के घर की ओर बढ़ रहे थे.
इसी बीच दुल्हन के घर से कुछ ही मीटर की दूरी पर सराती पक्ष के युवक जमशेद फायरिंग करने लगा, जिससे दूल्हे के बड़े भाई के सिर में गोली लग गयी. दूल्हे का जीजा मो गुलाम और बराती में शामिल ग्रामीण मो मुश्ताक ने बताया कि लड़की पक्ष के कुछ लड़के नशे में धुत हो फायरिंग कर रहे थे. इसी बीच दूल्हे के बड़े भाई मो सद्दाम के सिर में गोली लग गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




