बेगूसराय की बच्ची की विमान में मौत
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :26 Jul 2019 4:27 AM (IST)
विज्ञापन

नयी दिल्ली : पटना से दिल्ली जा रहे एक विमान में छह महीने की बच्ची की उड़ान के दौरान मौत हो गयी. उसे हृदय संबंधी बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था. पुलिस उपायुक्त (आइजीआइ एयरपोर्ट ) संजय भाटिया ने बताया कि बिहार के बेगूसराय जिले की निवासी रचिता कुमारी को […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : पटना से दिल्ली जा रहे एक विमान में छह महीने की बच्ची की उड़ान के दौरान मौत हो गयी. उसे हृदय संबंधी बीमारी के इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था. पुलिस उपायुक्त (आइजीआइ एयरपोर्ट ) संजय भाटिया ने बताया कि बिहार के बेगूसराय जिले की निवासी रचिता कुमारी को जन्म से हृदय संबंधी बीमारी थी और उसके हृदय में छोटा-सा छेद था.
उसका दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल (एम्स) में इलाज चल रहा था. डीसीपी ने बताया कि स्पाइस जेट की उड़ान 8481 में बुधवार को बच्ची के साथ उसके पिता राजेंद्र रंजन और मां डिंपल थीं. उन्होंने बताया कि उन्हें इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका नहीं है.
स्पाइस जेट के प्रवक्ता ने बताया कि उड़ान के दौरान चालक दल ने चिकित्सा आपातकाल के चलते प्राथमिकता के आधार पर दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिग का अनुरोध किया था. उड़ान के दौरान मौजूद डॉक्टरों ने बच्ची की मेडिकल जांच भी की थी.
उन्होंने बताया कि प्राथमिकता के आधार पर लैंडिंग को मंजूरी दी गयी और विमान सुरक्षित एयरपोर्ट पर उतर गया और अनुरोध के मुताबिक पहुंचने पर चिकित्सा सेवा भी मुहैया करायी गयी. लेकिन पहुंचने पर डॉक्टरों ने बच्ची को मृत घोषित कर दिया. प्रवक्ता ने बताया कि यात्रा से पहले बच्ची की चिकित्सा स्थिति के बारे में एयरलाइन को कोई जानकारी नहीं दी गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










