गिरिराज सिंह को मंत्री बनाने पर बांटीं िमठाईयां
Updated at : 31 May 2019 7:54 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर एवं उनके मंत्रिमंडल में बेगूसराय लोकसभा सीट से विजयी भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह को शामिल किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर प्रसिद्ध है काली मंदिर पूजा-अर्चना कर सशक्त सरकार के निर्माण […]
विज्ञापन
बेगूसराय : भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने पर एवं उनके मंत्रिमंडल में बेगूसराय लोकसभा सीट से विजयी भाजपा के कद्दावर नेता गिरिराज सिंह को शामिल किये जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर प्रसिद्ध है काली मंदिर पूजा-अर्चना कर सशक्त सरकार के निर्माण में गिरिराज सिंह की भागीदारी के यशस्वी कालखंड की कामना की.
ढोल -नगाड़े और आतिशबाजी के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने काली स्थान चौक से नगरपालिका चौक तक मिठाइयां बांटकर खुशी का इजहार किया. मौके पर भाजपा के वरिष्ठ नेता अशेक कुमार सिंह उर्फ कुमार साहब ने कहा कि आज बेगूसराय को अपने राष्ट्रीयता पर गर्व करने का ऐतिहासिक क्षण प्राप्त हुआ है .
मौके पर मौजूद भाजपा नेता कुंदन भारती ,अमरेंद्र कुमार अमर,भाजपा क्रीड़ा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुमित सन्नी व प्रदेश मीडिया प्रभारी मृत्युंजय कुमार वीरेश,कृष्णमोहन पप्पू, नीरज शांडिल्य, अनिल सिंह,डॉ एम भूषण, राजीव रंजन कुशवाहा, राहुल कुमार, डॉ बब्बन कुमार पवन, राकेश पांडेय, गोपेश जयंत, प्रकाश बादल, बबलू कुमार, मोनू गौतम, आयुष ईश्वर आदि कार्यकर्ता मौजूद थे. जिन्होंने अपार हर्ष के साथ आतिशबाजी कर आम राहगीरों को मिठाईयां खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया. इन लोगों ने मंत्रिमंडल के गठन में गिरिराज सिंह को जिम्मेदारी देने के लिए प्रधानमंत्री मोदी समेत शीर्षस्थ सभी नेताओं का आभार व्यक्त किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




