150 पशुपालकों को बोनस वितरित
Updated at : 09 May 2019 7:02 AM (IST)
विज्ञापन

बलिया : फतेहपुर पंचायत के सदानंदपुर गांव में बुधवार को गोमुख दुग्ध संग्रह एवं शीतल केंद्र के माध्यम से बुधवार को 150 पशुपालक किसानों के बीच समारोह आयोजित कर बोनस वितरण किया गया. इस अवसर पर सभी किसानों के बीच आइटीसी के सहायक प्रबंधक राकेश कुमार के द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख […]
विज्ञापन
बलिया : फतेहपुर पंचायत के सदानंदपुर गांव में बुधवार को गोमुख दुग्ध संग्रह एवं शीतल केंद्र के माध्यम से बुधवार को 150 पशुपालक किसानों के बीच समारोह आयोजित कर बोनस वितरण किया गया. इस अवसर पर सभी किसानों के बीच आइटीसी के सहायक प्रबंधक राकेश कुमार के द्वारा प्रोत्साहन राशि के रूप में एक लाख 50 हजार नकद, बाल्टी, ग्लास वितरण किया गया.
वहीं दान निधि से 10 असहाय महिलाओं एवं पुरुषों के बीच धोती एवं साड़ी का भी वितरण किया गया. इस अवसर उपस्थित किसान नेता कौशलेंद्र कुमार सिंह एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष राकेश सिंह ने कहा कि हमारा जिला देश स्तर पर दुग्ध उत्पादन में अग्रणी बना हुआ है. यहां के दुग्ध उत्पादक किसानों के लिए समिति वरदान साबित हो रही है.
क्षेत्र के किसानों की आर्थिक उन्नति का मुख्य जरिया पशुपालन है. जिससे पशुपालक समिति से जुड़कर लाभ उठाते हैं. समारोह में उपस्थित कुछ किसानों ने अपनी समस्याओं को रखा. समारोह में उपस्थित सहायक प्रबंधक राकेश कुमार ने किसानों को वैज्ञानिक पद्धति से दुग्ध उत्पादन करने की जानकारी दी.
मौके पर एई गणेश चंद्र श्रीवास्तव, क्वालिटी इंचार्ज विद्या राय, शशि रंजन, डॉ संजीव कुमार, डॉ नीतीश कुमार, प्रवीण कुमार, मुखिया रामाकांत यादव, सरपंच नित्यानंद सिंह, भाजपा नेत्री डॉ इंदु मिश्रा, रवींद्र कुमार, ओम प्रकाश, रमाधार सिंह, मृत्युंजय कुमार, मुकेश कुमार, मधुकर कुमार, रामनरेश सिंह सहित कई किसान मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




