जेइइ मेन में दून पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

Updated at : 01 May 2019 5:58 AM (IST)
विज्ञापन
जेइइ मेन में दून पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लहराया परचम

बेगूसराय : रमजानपुर स्थित दून पब्लिक स्कूल के वर्ग बारहवीं सत्र 18-19 के छात्र मोहित हिसारिया, विष्णु कुमार, विवेक कुमार और हर्ष केडिया ने इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेइइ मेन में सफलता हासिल की है.ये सभी छात्र 27 मई 2019 को आयोजित होने वाली […]

विज्ञापन

बेगूसराय : रमजानपुर स्थित दून पब्लिक स्कूल के वर्ग बारहवीं सत्र 18-19 के छात्र मोहित हिसारिया, विष्णु कुमार, विवेक कुमार और हर्ष केडिया ने इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिले के लिए नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए द्वारा आयोजित संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेइइ मेन में सफलता हासिल की है.ये सभी छात्र 27 मई 2019 को आयोजित होने वाली परीक्षा जेइइ एडवांस में शामिल होंगे.

मोहित हिसारिया सप्तम वर्ग से ही इस विद्यालय का नियमित छात्र रहते हुए 99 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है.तथा विष्णु कुमार को 95.2, विवेक कुमार को 95 और हर्ष केडिया का 99.4 प्रतिशत अंक प्राप्त हुआ है.
बच्चों की सफलता पर विद्यालय के प्राचार्य जीके सिंह ने सभी छात्रों उनके आगामी जेइइ एडवांस की परीक्षा में सफलता के लिए शुभकामनाएं दी है. प्राचार्य ने कहा कि विद्यालय के छात्र-छात्रा कठिन मेहनत के बदौलत इससे पूर्व भी कई प्रतियोगी परीक्षाओं में विद्यालय एवं जिला का नाम रोशन कर चुके हैं. छात्रों ने भी अपनी सफलता का श्रेय प्राचार्य एवं विद्यालय परिवार को दिया.
जेइइ मेन की परीक्षा में िमली सफलता
बेगूसराय. बरौनी प्रखंड के हवासपुर निवासी वाल्मिकी सिंह के पुत्र विवेक कुमार ने एनटीए द्वारा आयोजित जेइइ मेन की परीक्षा में सफलता हासिल की है. इसकी जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्यों व ग्रामीणों के द्वारा शुभकामना देने की तांता लगा हुआ है. सफल छात्र अब जेइइ एडवांस की परीक्षा में शामिल होंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन