ePaper

लोकसभा चुनाव : बेगूसराय में रोड शो के दौरान कन्हैया के समर्थकों और ग्रामीणों में झड़प

Updated at : 21 Apr 2019 4:28 PM (IST)
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव : बेगूसराय में रोड शो के दौरान कन्हैया के समर्थकों और ग्रामीणों में झड़प

बेगूसराय : बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से भाकपा के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थकों और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच रविवार को उस समय झड़प हो गयी जब कुमार को रोड शो के दौरान यहां काले झंडे दिखायेगये. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब 12 से […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार की बेगूसराय लोकसभा सीट से भाकपा के उम्मीदवार कन्हैया कुमार के समर्थकों और स्थानीय लोगों के एक समूह के बीच रविवार को उस समय झड़प हो गयी जब कुमार को रोड शो के दौरान यहां काले झंडे दिखायेगये. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब 12 से अधिक स्थानीय युवकों ने क्षेत्र के गढपुरा खंड के कोराय गांव में रोड शो निकाल रहे कुमार के खिलाफ नारेबाजी की और उन्हें काले झंडे दिखाए.

उन्होंने कहा कि एक पुलिस दल मौके पर पहुंचा और उसने स्थिति को नियंत्रण में किया. अधिकारी ने कहा कि इस संबंध में अब तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं हुई है. कुमार इस सीट पर केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं.

ये भी पढ़ें : चुनाव प्रचार के लिए बेगूसराय पहुंचे अभिनेता प्रकाश राज, कहा- कन्हैया की आवाज को संसद भवन पहुंचना जरूरी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन