पुलिस ने नुरजमापुर गांव में की छापेमारी, देसी पिस्तौल व 10 कारतूसों के साथ दो भाई गिरफ्तार

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 11 Apr 2019 5:24 AM

विज्ञापन

बलिया : बलिया पुलिस ने मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नुरजमापुर गांव से दो अपराधियों को देसी शराब, पिस्तौल एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया है. जो आपस में सगे भाई बताये जा रहे हैं. जिसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी. इस […]

विज्ञापन

बलिया : बलिया पुलिस ने मंगलवार की शाम गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र के नुरजमापुर गांव से दो अपराधियों को देसी शराब, पिस्तौल एवं गोली के साथ गिरफ्तार किया है. जो आपस में सगे भाई बताये जा रहे हैं. जिसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही थी.

इस संबंध थाना अध्यक्ष रामनिवास ने थाना परिसर में प्रेस वार्ता कर बताया कि थाना क्षेत्र के नूरजमापुर गांव में शराब, देसी पिस्तौल एवं गोली के साथ दो शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया गया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नूरजमापुर गांव में उदय यादव के घर पर शराब का कारोबार किया जा रहा है. जिस आधार पर छापेमारी कर दो सगे भाइयों को एक देसी पिस्तौल, 10 कारतूस एवं पांच लीटर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया हैै.
जिसमें नूरजमापुर निवासी बिनो यादव के पुत्र उदय यादव एवं नाथो यादव शामिल है. इस संबंध में थानाध्यक्ष ने बताया कि नाथो यादव के घर के भूस्कार में छिपाकर रखे एक देशी पिस्तौल एवं 10 थ्री फिप्टीन गोली बरामद किया गया है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार दोनों भाई हैं. जिस पर थाना में पूर्व से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. मौके पर पुअनि उदय शंकर कुमार मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन