बेगूसराय : ''आधी रात के बाद''भ्रष्टाचार पर प्रहार
Updated at : 27 Feb 2019 3:57 AM (IST)
विज्ञापन

बेगूसराय : आशीर्वाद औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र लवरहरचक रामदीरी के सौजन्य से सांस्कृतिक विकास केंद्र के द्वारा शंकर शेष लिखित नाटक आधी रात के बाद का सफल मंचन शहर के दिनकर भवन में किया गया. नाटक का निर्देशन युवा रंग निर्देशक कुणाल भारती ने की. नाटक के माध्यम से लेखक ने समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार पर […]
विज्ञापन
बेगूसराय : आशीर्वाद औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र लवरहरचक रामदीरी के सौजन्य से सांस्कृतिक विकास केंद्र के द्वारा शंकर शेष लिखित नाटक आधी रात के बाद का सफल मंचन शहर के दिनकर भवन में किया गया. नाटक का निर्देशन युवा रंग निर्देशक कुणाल भारती ने की. नाटक के माध्यम से लेखक ने समाज में व्याप्त भ्रष्टाचार पर प्रहार किया है. नाटक में तीन पात्रों जज, चोर एवं पत्रकार के माध्यम से सामाजिक व्यवस्था को दिखलाने का प्रयास किया गया है.
आधी रात के बाद नाटक एक चोर की दिलचस्प कहानी है. एक चोर जो कई मामले में रहने का आदी है. नाटक में जेल से बाहर आने के बाद फिर जल्दी से जेल जाना चाहता है. इसलिए वह एक जज के घर में साक्षात घुस जाता है और जज के माध्यम से पुलिस को फोन कर बुलाने का आग्रह करता है. जज काफी धैर्य से उससे पूछते हैं कि इतनी जल्दी क्यों है. इस बीच भी चोर बार-बार पुलिस को बुलाने का ही आग्रह करता रहता है. इस बीच चोर अपनी चोरी एवं सजा के दौरान के किस्से एवं अनुभव जो उसे न्यायालय एवं बाकी दुनिया से मिले थे सुनाता है.
किस्से एवं अनुभव इतने रोचक थे कि जज प्रभावित हो जाता हैं. नाटक में जहां चोर अपराधों की स्वीकारोक्ति करता है. वहीं दूसरी ओर समाज के तथाकथित उच्च वर्ग के चेहरे से एक-एक कर गुनाहों का पर्दा उतारता हुआ मानो पूछता रहा हो कि बताओ वास्तव में चोर कौन है. निर्देशक कुणाल भारती ने निर्देशन के माध्यम से नाटक के कथ्य एवं तथ्य को दर्शकों तक पहुंचाने में सफल रहे. नाटक में जज की भूमिका में सचिन कुमार, चोर की भूमिका में अरुण कुमार, व्यक्ति एवं पत्रकार की भूमिका में कुणाल भारती ने नाटक के पात्र को जीवंत कर दिया. कोरस में सोनू कुमार, कन्हैया कुमार और प्रकाश संयोजन में रवि वर्मा व मकसूदन कुमार ने उत्कृष्ट योगदान किया.
नाटक सेट विजय कुमार वर्मा, प्रोपर्टी सचिन व अरुण, संगीत प्रमोद कुमार, सोनी कुमारी, वस्त्र विन्यास मोहित मोहन का सहयोग भी काफी सराहनीय रहा. मंच संचालन दीपक कुमार ने किया. इसके पूर्व नाटक का उद्घाटन वरिष्ठ चित्रकार सीताराम, पूर्व जिला जज रामशंकर प्रसाद सिंह, अमित रोशन, डॉ राहुल कुमार व ललन प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से दीप जला कर किया.
तिरंगा लहराया, िमठाई िखलायी और रंग-गुलाल लगाकर बोले, भारत माता की जय बक्सर में भारतीय वायुसेना ने 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद के आत्मघाती हमले में शहीद हुए 40 सीआरपीएफ जवानों की शहादत का बदला ले लिया है.
वायुसेना ने मंगलवार को नियंत्रण रेखा पार करके पीओके में जैश-ए-मोहम्मद, हिजबुल मुजाहिद्दीन और लश्कर-ए-तैयबा के आतंकी ठिकानों को तबाह किया. पुलवामा में हुई घटना के 12 दिनों बाद सरहद पार भारतीय वायु सेना का यह जज्बा देख लोग भारत के वीरों को सलाम कर रहे हैं.
पाकिस्तान में जैश के सबसे बड़े आतंकी कैंप को भारतीय वायुसेना ने नेस्तानाबूद कर दिया है और करीब 300 आतंकवादियों को मार गिराया. सेना के द्वारा दिये गये जबाब के बाद जिले के पूर्व सैनिकों, प्रबुद्ध लोगों ने केंद्र सरकार व देश की सेनाओं से पूरी तरह से आतंकवाद को खत्म करने की मांग की है. उनलोगों का कहना है कि आतंकवाद खात्मा में देश के जनता उनके साथ है.
लोगों ने गाजे-बाजे के साथ किया खुशी का इजहार : चौगाईं. पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर हुए आतंकी हमले के 12 दिन बाद भारतीय वायु सेना ने पीओके के चिकोटी, मुजफ्फराबाद, बालाकोट इलाकों में भारी बमबारी की है. भारतीय वायु सेना के जवानों ने मिराज विमान के जरिये आतंकियों के ठिकानों को तबाह कर दिया. इसके बाद पूरे देश और जिले भर में गाजे-बाजे के साथ खुशी का इजहार कर रहे हैं. वहीं स्थानीय प्रखंड में भी युवाओं और राजनेताओं ने अलग- अलग तरीके से भारतीय वायु सेना और सरकार को बधाई दे रहे हैं.
युवाओं ने बैंड-बाजे के साथ तिरंगा लिये भारतीय वायु सेना को बधाई दी. वहीं लोजपा के प्रदेश महासचिव सीताराम सिंह ने कहा कि भारतीय वायु सेना को बहुत- बहुत बधाई है कि 40 जवानों की शहादत बेकार नहीं जाने दिये और 40 जवानों की शहादत के 12वें दिन पीओके में घुसकर आतंकियों को मार गिराया और अब उन शहीद जवानों की आत्मा को शांति मिलेगी.
सेना की कार्रवाई से देशवासियों में खुशी : डुमरांव. छात्र नेता दीपक यादव ने बयान जारी कहा कि अपने बहादुरी के साथ भारतीय सेना ने अपने शौर्य तथा पराक्रम का जो परिचय दिया है उससे सभी देशवासियों के बीच खुशी दिख रही है.
उन्होंने भारतीय सेना पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि भारतीय सेना के द्वारा आतंकियों पर की गयी कठोर करवाई पर आज पूरे भारतवासियों को भारतीय सेना तथा सरकार पर गर्व करना चाहिए, जिसके चलते सेना ने इस कारवाई से आतंकवाद को जबर्दस्त मुंह तोड़ जवाब दिया है. उन्होंने कहा कि भारत अब आतंकवाद की निंदा करने में नहीं उसे जड़ से उखाड़ फेंकने में विश्वास रखता है.
ग्रामीण क्षेत्रों में खुशी, फोड़े पटाखे
बगेनगोला. पुलवामा में आतंकियों ने सीआरपीएफ के काफिले पर हमला कर हमारे 42 जवानों को मार दिया था. देश के लोगों में पाकिस्तानी सेना व आतंकियों के प्रति काफी आक्रोश था. मंगलवार के दिन भारतीय एयर फोर्स की कार्रवाई की खबर सुनते ही ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गयी.
ब्रह्मपुर क्षेत्र के लोगों ने भी एयरफोर्स शौर्य गाथा की गुणगान कर रहे हैं. राजद जिला महासचिव शशिकुमार राय, संतोष यादव, मुर्तजा अंसारी, बासगीत यादव, मैनेजर यादव, ललन सिंह, सुनील तिवारी ने पटाखे फोड़कर खुशी का इजहार किया है तथा एयरफोर्स के जवानों को बधाई दी.
वहीं जदयू प्रखंड अध्यक्ष रामलखन सिंह कुशवाहा, विजय प्रसाद, अजय उपाध्याय, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष सीताराम ठाकुर ने भी भारतीय एयरफोर्स के द्वारा पाकिस्तान सीमा में घुसकर आतंकवादियों पर की गयी कार्रवाई पर प्रसन्नता जाहिर की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




