शादी का झांसा देकर बहन की सहेली से बनाता रहा शारीरिक संबंध, फिर…

बेगूसराय : बिहार में बेगूसराय के वीरपुरमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली मोहनपुर गांव की एक लड़की को शादी का झांसा देकर वर्षाें से यौन शोषण करने का मामला उस समय प्रकाश में आया जब पीड़ित लड़कीद्वारा वीरपुर थाने में कांड संख्या 16/19 दर्ज करायी गयी. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित लड़की ने कहा है कि […]
बेगूसराय : बिहार में बेगूसराय के वीरपुरमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के किल्ली मोहनपुर गांव की एक लड़की को शादी का झांसा देकर वर्षाें से यौन शोषण करने का मामला उस समय प्रकाश में आया जब पीड़ित लड़कीद्वारा वीरपुर थाने में कांड संख्या 16/19 दर्ज करायी गयी. दर्ज प्राथमिकी में पीड़ित लड़की ने कहा है कि वीरपुर थाना क्षेत्र के सिकरहुला निवासी मो कलीम के पुत्र मो. अलीम व मो सलीम का ननिहाल मेरे पड़ोस में है.
इसी कारण मो अलीम एवं मो. सलीम की बहन से धीरे-धीरे लगाव होने के कारण वह मेरी सहेली बन गयी थी. एक दिन वह जब अपने घर सिकरहुला जा रही, तब मुझे भी अपने गांव चलने को कही. सहेली के साथ जब मैं सिकरहुला आयी एवं रात में सोयी थी. तभी अलीम मेरे विस्तर पर आया एवं गलत काम करने लगा. मैं जब विरोध किया तो कहा कि मेरी बहन को नहीं बताना. हम तुमसे शादी कर लेगें. उसके बाद मेरे गांव आकर भी बराबर परिवार वालों की अनुपस्थिति में शादी का प्रलोभन देकर मेरे साथ लगातार यौन शोषण करता रहा.
ये भी पढ़ें… पिता के सामने छह अपराधियों ने 19 वर्षीय युवती से किया सामूहिक दुष्कर्म
अंत में तंग आकर मैं अपने परिवार में अपने साथ घटित घटना को बतायी. इसके बाद कईबार पंचायत भी हुई. इसके बाद शादी का समय भी तय हुआ. लेकिन, जब तय समय पर शादी के लिए उक्त लड़का नहीं पहुंचा तबहमने एफआइआर दर्ज कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










