बेगूसराय के मुंगेर तटबंध के कटाव निरोधक कार्य को पहुंची क्षति, अज्ञात नाविक के खिलाफ सनहा दर्ज कराने का आवेदन

Author Niraj Kumar|Edited by Vivek Singh
Updated:
विज्ञापन

कटाव निरोधक बैग में धंसा हैगर | Prabhat Khabar Network

बेगूसराय के मुंगेर तटबंध पर कटाव निरोधक कार्यों को अज्ञात नाविकों ने नुकसान पहुंचाया है. जिओबैग क्षतिग्रस्त होने से बाढ़ सुरक्षा पर गंभीर असर की आशंका है. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन

Munger Embankment Damage Begusarai : बेगूसराय जिले के मुंगेर तटबंध अंतर्गत मधुरापुर दक्षिणबारी टोला के समीप कटाव निरोधक कार्य को क्षति पहुंचाने के मामले में बाढ़ नियंत्रण अवर प्रमंडल बरौनी के कनीय अभियंता ने तेघड़ा थाना में सनहा दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. मामले में पुलिस जांच शुरू कर दी गई है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Begusarai News : जियोबैग क्षतिग्रस्त होने से सुरक्षा पर असर की आशंका

कनीय अभियंता ने अपने आवेदन में बताया कि मुंगेर तटबंध के स्पर-01, मधुरापुर दक्षिणबारी टोला के समीप एजीडा संख्या 293/13/2026 के तहत कटाव निरोधक कार्य कराया गया है. निरीक्षण के दौरान पाया गया कि अज्ञात नाविक द्वारा नाव का हैगर जियोबैग में धंसा देने तथा सामग्री की लोडिंग-अनलोडिंग के कारण जियोबैग क्षतिग्रस्त हो गए हैं.

सरकारी संपत्ति को नुकसान की आशंका

आवेदन में कहा गया है कि जियोबैग क्षतिग्रस्त होने से कटाव निरोधक संरचना की गुणवत्ता और सुरक्षा पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है. साथ ही बाढ़ के दौरान तटबंध की सुरक्षा और कटाव रोकने की प्रभावशीलता भी प्रभावित होने की आशंका है. इसे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने का मामला माना गया है.

पुलिस ने शुरू की जांच

तेघड़ा थाना के पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार मिश्र ने बताया कि कनीय अभियंता के आवेदन के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन