बहू के साथ जबरदस्ती का जब सास ने किया विरोध तो...

Updated at : 18 Dec 2018 3:08 PM (IST)
विज्ञापन
बहू के साथ जबरदस्ती का जब सास ने किया विरोध तो...

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. जहां, सोमवार की देर रात अपराधी एक घर में घुस गये. उसके बाद अपराधियों ने घर में सोयी सास और बहू के साथ मार-पीट करते हुए बहू के कपड़े भी फाड़ दिये. इस दौरान जब सास ने बहू के साथ छेड़खानी करने […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय में अपराधियों का तांडव देखने को मिला है. जहां, सोमवार की देर रात अपराधी एक घर में घुस गये. उसके बाद अपराधियों ने घर में सोयी सास और बहू के साथ मार-पीट करते हुए बहू के कपड़े भी फाड़ दिये. इस दौरान जब सास ने बहू के साथ छेड़खानी करने से रोक तो अपराधियों ने हथौड़ी से हमला कर दिया. इस हमले में वृद्ध महिला की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी.

घटना बेगूसराय के बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलरथ देवना की है. जानकारी के मुताबिक औरंगाबाद निवासी योगेश्वर शर्मा जो करीब 25 वर्षों से देवना में रहते हैं. जीवन यापन के लिए सड़क किनारे हसुआ-खुरपी बनाया करते हैं. हर दिन तरह सोमवार को भी सपरिवार राम में सो रहे थें. तभी घर में तीन की संख्या में अपराधी घुस गये और योगेश्वर शर्मा की पत्नी मीना देवी को हथौड़ी से मारा जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. अपराधियों ने बहू के साथ भी जबरदस्ती की. वहीं, घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गयी है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि, अभी तक घटना के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है. वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन