स्कूल संचालन में अभिभावकों की भी हो भागीदारी : डीएम

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 08 Aug 2018 3:29 AM

विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश नये नामांकित बच्चों की हर महीने जानकारी लेते रहने का दिया निर्देश बेगूसराय : मंगलवार को शिक्षा विभाग की बैठक समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी राहुल कुमार ने की. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्याम […]

विज्ञापन

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सीसीटीवी लगाने का दिया निर्देश

नये नामांकित बच्चों की हर महीने जानकारी लेते रहने का दिया निर्देश
बेगूसराय : मंगलवार को शिक्षा विभाग की बैठक समाहरणालय स्थित कारगिल विजय सभा भवन में आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता जिला पदाधिकारी राहुल कुमार ने की. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी श्याम बाबू राम सहित सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, सभी बीआरपी (ब्लॉक रिसोर्स पर्शन) और कनीय अभियंता उपस्थित थे. बैठक की शुरुआत करते हुए जिला पदाधिकारी राहुल कुमार ने जिले भर में चलाये गये विशेष नामांकन अभियान की सफलता के लिए शिक्षा विभाग के पदाधिकारियों को बधाई दी. इन्होंने बताया कि विशेष नामांकन अभियान में कुल 19766 बच्चों का विभिन्न स्कूलों में नामांकन कराया गया है जो कि बहुत ही सराहनीय कदम रहा. जिलाधिकारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि जितने बच्चों का नामांकन हुआ है.
उसे प्रखंड वार खंडन कर उपस्थित करें और यह सुनिश्चित करें कि डुप्लेकेसी न हो. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसी भी बच्चे का नामांकन एक से अधिक स्कूल में न हुआ हो. शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक में सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देशित करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि विद्यालय स्तर पर सभी अभिभावकों की बैठक करें और स्कूल के संचालन में उनकी भी भागीदारी को सुनिश्चित करें. जिला पदाधिकारी द्वारा अपने क्षेत्र भ्रमण के क्रम में पाया गया था कि दो अलग-अलग कक्षा के बच्चे एक साथ बैठ कर अध्ययन कर रहे थे. इस बाबत जिलाधिकारी ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए. साथ ही कहा कि हर ब्लॉक से दस-दस अच्छे स्कूलों की सूची तैयार करें और दूसरे स्कूल के प्रबंधकों को वैसे स्कूलों में भ्रमण कराएं ताकि वो भी प्रेरित हो सकें. नये नामांकित बच्चों की महीने वार जानकारी लेते रहें क्योंकि ऐसे कमजोर वर्ग के बच्चों का फिर से ड्रॉप आउट होेने का अवसर अधिक रहता है. मौके पर जिला शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि जल्द ही एक और विशेष अभियान चला कर शेष छुटे बच्चों का नामांकन कराया जाये. सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी को निर्देश दिया गया कि एक प्रपत्र में प्रखंड में कुल कितने विद्यालय हैं, कितने बच्चों का नामांकन उस विद्यालय में हो रहा है,कितने बच्चों के पाठ्य-पुस्तक की राशि खाते में आयी है और कितने ने किताब खरीद लिया है. इसकी सूचना मुख्यालय को लगातार देते रहें. जिला पदाधिकारी ने सभी प्रखंडों में चल रही कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया और सभी सीसीटीवी सही तरह से कार्य करना चाहिए. साथ ही जिलाधिकारी ने 31 अगस्त को विशेष स्वच्छता दिवस मनाने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया. साथ ही इन दिनों स्कूलों में स्वच्छता संबंधी विशेष जागरूकता अभियान चलाया जायेगा. लक्ष्य है कि इस अभियान में लगभग पांच लाख छात्र-छात्राएं और 1200 शिक्षक साबुन से हाथ धोने का कार्य करेंगे. साथ ही सभी बच्चे मुझे शौचालय चाहिए के थीम पर पत्र लिखकर शौचालय की जरूरत और इस्तेमाल के बारे में जागरूक करेंगे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन