बिहार : बेगूसराय में मुखिया के दो बेटों की पत्थर से कूच कर हत्या, इलाके में तनाव

Updated:
विज्ञापन
बिहार : बेगूसराय में मुखिया के दो बेटों की पत्थर से कूच कर हत्या, इलाके में तनाव

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों ने एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर के मुखिया सीताराम महतो के 2 बेटे जितेंद्र कुमार और राम लाल महतो को मंगलवार रात मोबाइल से फोन करघरके बाहर बुलाया और उसके बाद सुबह दोनों […]

विज्ञापन

बेगूसराय : बिहार के बेगूसराय जिले में अपराधियों ने एक खौफनाक घटना को अंजाम दिया है. जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के रसलपुर के मुखिया सीताराम महतो के 2 बेटे जितेंद्र कुमार और राम लाल महतो को मंगलवार रात मोबाइल से फोन करघरके बाहर बुलाया और उसके बाद सुबह दोनों के शव अलग अलग जगहों के बरामद किये गये हैं. घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गयी और छानबीन कर रही है, वहीं इस घटना के बाद पूरे पंचायत के ग्रामीणों में तनाव है.

जानकारी के मुताबिक अपराधियों ने दोनों की हत्या पत्थर से कूच कर की है. दोनों के शव को बुरी तरह क्षत-विक्षत कर दिया गया है. एक लड़के का शव तेघड़ा थाना के रामपुर स्कूल के पास पाया गया है, वहीं दूसरे बेटे का शव खौोदावंदपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर इलाके में पाया गया है. बताया जा रहा है कि शव को ठिकाने लगा रहे, दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है, लेकिन इस मामले में कुछ भी बोलने से अभी पुलिस बच रही है. वहीं, स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना मिलने के बाद सड़क जाम पर अपराधियों की त्वरित गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग कर रहे हैं.

मामले में स्थानीय पुलिस थाना भगवानपुर के प्रभारी का कहना है कि पूरे मामले की जांच की जा रही है, बहुत जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा. घटना के सभी पहलुओं पर विचार किया जा रहा है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों में काफी गुस्सा है और लोग प्रशासन के विरोध में नारेबाजी भी कर रहे हैं. पुलिस ने किसी तरह स्थानीय लोगों को समझाकर शव को अपने कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस सूत्रों की मानें, तो अपराधियों ने इस घटना को बहुत ही क्रूर तरीके से अंजाम दिया है, इसके पीछे जरूर कोई न कोई बड़ा कारण सामने आ सकता है. फिलहाल, पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है.

यह भी पढ़ें-
क्या एनडीए छोड़ेगें मांझी ? जानें 15 बड़ी वजह

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन