25.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Advertisement

रैली में भाग लेने राजद कार्यकर्ता पटना हुए रवाना

बेगूसराय से 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता हुए रवाना कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल बेगूसराय/चेरियाबरियारपुर : 27 अगस्त को पटना में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए बेगूसराय से कार्यकर्ता शनिवार की शाम रवाना हुए. बेगूसराय से जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव एवं जिले के विभिन्न प्रखंडों से संबंधित प्रखंड अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों के […]

बेगूसराय से 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता हुए रवाना

कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल
बेगूसराय/चेरियाबरियारपुर : 27 अगस्त को पटना में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए बेगूसराय से कार्यकर्ता शनिवार की शाम रवाना हुए. बेगूसराय से जिलाध्यक्ष अशोक कुमार यादव एवं जिले के विभिन्न प्रखंडों से संबंधित प्रखंड अध्यक्षों व अन्य पदाधिकारियों के नेतृत्व में कार्यकर्ता रवाना हुए. जिलाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि बेगूसराय से 20 हजार से अधिक कार्यकर्ता पटना के लिए रवाना हुए हैं. रैली के माध्यम से बिहार सरकार और भाजपा को चेतावनी देने का काम किया जायेगा कि बिहार की जनता सब कुछ बरदाश्त कर सकती है लेकिन जनता के द्वारा दिये गये जनादेश का अपमान बरदाश्त नहीं कर सकती है.
इधर चेरियाबरियारपुर प्रतिनिधि के अनुसार राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद के आह्वान पर 27 अगस्त को प्रस्तावित देश बचाओ- भाजपा भगाओ रैली को सफल बनाने के लिए चेरियाबरियारपुर विधानसभा क्षेत्र से राजद के जिला सचिव रामसखा महतो के नेतृत्व में शनिवार की शाम बड़ी संख्या में कार्यकर्ता पटना के गांधी मैदान के लिए रवाना हो गये. उक्त रैली में भाग लेने के लिए जिला सचिव के नेतृत्व में दर्जनों चार चक्का वाहनों के साथ-साथ बस एवं मोटरसाइकिल सवार कार्यकर्ता भी रैली के लिए रवाना हुए. जिला सचिव ने कहा कि राजद के वफादार सिपाही लालू प्रसाद के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़े हैं. नीतीश कुमार ने बिहार की जनता के द्वारा दिये गये जनादेश का अपमान किया है.
जनता ने बिहार सरकार के गठन के लिए अपना मत पांच साल के लिए महागठबंधन को दिया था. परंतु नीतीश कुमार ने जनादेश का अपमान किया है. इसे बिहार की जनता कभी माफ नहीं करेगी. इस अवसर पर राजद के प्रखंड अध्यक्ष ब्रह्मदेव यादव,युवा प्रखंड अध्यक्ष रामपुकार वर्मा,राजद के विधान सभा संयोजक सह पूर्व मुखिया साहेब पासवान,जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश दास,छौड़ाही प्रखंड अध्यक्ष दिलीप शाह, निर्मला साहनी,मो आजाद,रंजू देवी,रघुनाथ वर्मा, हरेकृष्ण साह,चानो सहनी सहित अन्य मौजूद थे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें

ऐप पर पढें