जिप सदस्य ने नवनिर्मित नाला का किया उद्घाटन

Updated:
विज्ञापन
जिप सदस्य ने नवनिर्मित नाला का किया उद्घाटन

जिप सदस्य ने नवनिर्मित नाला का किया उद्घाटन

विज्ञापन

फुल्लीडुमर. प्रखंड क्षेत्र के केंदुआर पंचायत अंतर्गत वार्ड 10 केंदुआर गांव में जिप कोटे से करीब 10.92 लाख की हजार की लागत से बने नवनिर्मित का उदघाटन जिप सदस्य उत्तरी सह जिप संघ के प्रदेश अध्यक्ष विश्वजीत दीपांकर ने नारियल फोड़कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि पानी निकासी को लेकर गांव में नाला निर्माण की मांग ग्रामीणों के द्वारा लंबे समय से की जा रही थी. ग्रामीणों की मांगों को पूरा करते हुए बारिश के मौसम के पूर्व ही नाला निर्माण का कार्य पूरा हो गया. गांव में नाला निर्माण हो जाने से अब सड़कों पर जलजमाव की स्थिति उत्पन्न नही होगी. वही गांव में पक्की नाला बन जाने से ग्रामीणों में हर्ष का माहौल देखा गया. इस मौके पर शिवनंदन यादव, सूरज कुमार, अरविंद कुमार मिश्रा, अरविंद यादव, चैतू दास, अशोक यादव, पप्पू दास, धनंजय यादव, महेश यादव, अमित कुमार, पवन सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन