खेत पटवन के दौरान मशीन में हाथ जाने से युवक हुआ जख्मी
अस्पताल में ईलाजरत जख्मी युवक | Prabhat Khabar Network
अमरपुर के कुमरखाल गांव में खेत में पटवन करते समय एक युवक का हाथ मशीन में फंस गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल में उसका इलाज जारी है।
अमरपुर (बांका). थानाक्षेत्र के कुमरखाल गांव में खेत पटवन करने के दौरान मशीन में हाथ जाने से एक युवक जख्मी हो गया. घायल युव के परिनजों व स्थानीय लोगों की मदद से जख्मी विजय कुमार सिंह को उपचार के लिए रेफरल अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक के द्वारा जख्मी का प्राथमिक उपचार किया गया.
अस्पताल में ईलाजरत जख्मी युवक ने बताया कि वह अपने खेतो में मशीन के द्वारा पटवन कर रहा था तभी अचानक उनका एक हाथ मशीन में चला गया. हालांकि जख्मी का उपचार कर रहे डॉक्टर ने जख्मी की स्थिति खतरे से बाहर बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By प्रीतम कुमार
प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










