दिनदहाड़े बकरी चोरी करते युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में ईलाजरत जख्मी युवक | Prabhat Khabar Network

अमरपुर के पवई गांव में दिनदहाड़े बकरी चोरी कर भाग रहे युवक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ा और पुलिस के हवाले किया। आरोपी का अस्पताल में इलाज जारी है।

विज्ञापन

अमरपुर (बांका). थानाक्षेत्र के पवई गांव से दिनदहाड़े बकरी की चोरी कर फरार हो रहे एक युवक को ग्रामीणों ने खदेड़ कर पकड़ते हुए पुलिस के हवाले कर दिया.बकरी चोरी कर रहे युवक की पहचान दौना गांव निवासी मो.गुलजार का 18 वर्षीय पुत्र मो शहनवाज के रूप में हुई. मामले को लेकर ग्रामीणों ने बताया कि शनिवार की दोपहर युवक पवई गांव निवासी भैरो मंडल की बकरी चोरी कर अपने ऑटो से लेकर दौना की और फरार हो गया.

महिला के द्वारा शोर मचाने पर पकड़ा गया चोर

फरार होते हुए एक महिला ने देख लिया. महिला के द्वारा शोर मचाने पर भैरो मंडल अन्य ग्रामीणों के साथ युवक का पीछा करते हुए उन्हें दौना मोड़ के समीप चोरी की बकरी के साथ दबौच लिया.फरार होने के दौरान युवक गिरकर जख्मी हो गया जिसका प्राथमिक उपचार पुलिस अभिरक्षा में रेफरल अस्पताल में किया गया. पुलिस ने बताया कि चोरी की बकरी के साथ एक युवक को हिरासत में लिया गया है. मामले में आवेदन मिलने पर आगे की कार्यवाही की जाएगी.

ALSO READ बिहार से गायब बच्चों-महिलाओं की होगी घर वापसी, CM सम्राट का ऐलान- सिर्फ रेस्क्यू नहीं पुनर्वास भी करेंगे


विज्ञापन
प्रीतम कुमार

लेखक के बारे में

By प्रीतम कुमार

प्रीतम कुमार प्रिंट माध्यम में 12 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं. अमरपुर (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन