शहादत दिवस पर याद किए गए कॉमरेड वासुदेव, जीवन पर्यंत लगे रहे दलित, शोषित व पिछड़ों की सेवा में
माल्यार्पण करते. | Prabhat Khabar Network
आस्था और उल्लास के साथ जारी है मधुश्रावणी पर्व, छठे दिन नवविवाहिताओं ने की विधि
धोरैया (बांका). एसडीएमवाई कॉलेज परिसर धोरैया में शनिवार को शहीद कामरेड वासुदेव यादव की 36 वीं पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में समारोह पूर्वक मनाई गई. इससे पूर्व भाकपा कार्यकर्ताओं ने प्रभात फेरी निकाली. एसडीएमवाई कॉलेज परिसर में भाकपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी का झंडोतोलन किया. कॉलेज परिसर में शहीद कामरेड वासुदेव यादव के प्रतिमा पर भाकपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व एमएलसी संजय कुमार, बीएन कॉलेज के सचिव डॉ अजय कुमार यादव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी त्रिभुवन प्रसाद, भाकपा नेता मुनीलाल पासवान, भाकपा अंचल मंत्री गिरधारी राय,गौतम सिंह, रंजन शर्मा, शोभाकांत यादव,उमाकांत दर्वे,जलधर राय, संतसेवक राय, भूवनेश्वर यादव, नवल यादव, श्याम यादव आदि ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की .
गांवाें में शिक्षा के लिए जगायी थी अलख
मौके पर पूर्व एमएलसी सह भाकपा के वरीय नेता संजय कुमार ने अपने पिता के सिद्धांतों पर चलते हुए पूरा करने की बात कही. वहीं बीएन कॉलेज आफ एजुकेशन के सचिव डॉ अजय कुमार यादव ने कहा कि इस सुदूर देहात में उनके पिता के द्वारा शिक्षा का अलग जगाने की जो नींव रखी गई थी, वे उसे निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रयासरत रहेंगे.इस दौरान धोरैया सहित बांका एवं भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से पहुंचे भाकपा कार्यकर्ता, राजनीतिज्ञ एवं बुद्धिजीवी मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










