महीनों से जलमग्न अंडरपास का डीआरएम ने किया निरीक्षण, ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं

Updated:
विज्ञापन

डीआरएम को अपनी समस्या सुनाते डीएआरएम | Prabhat Khabar Network

पंजवारा रेलवे अंडरपास में महीनों से जमा पानी की समस्या को लेकर डीआरएम ने किया निरीक्षण। ग्रामीणों ने की स्थायी समाधान की मांग, रेलवे ने दिया आश्वासन।

विज्ञापन

बाराहाट (बांका). पंजवारा रेलवे हॉल्ट के समीप अंडरपास में महीनों से जारी जलजमाव की समस्या अब रेलवे के आला अधिकारी के सामने पहुंच गई है. शनिवार को पूर्व मालदा रेल मंडल के डीआरएम मनीष कुमार अपने सैलून से भागलपुर-दुमका रेलखंड का निरीक्षक किया. उनके पंजवारा पहुंचने की खबर पहले ही ग्रामीणों को मिल चुकी थी. लिहाजा रेलवे हॉल्ट पर देखते ही देखते सैकड़ों लोग जुट गए और अंडरपास की बदहाल स्थिति को लेकर अपना आक्रोश जाहिर किया.

डीआरएम का कैप्सूल जैसे ही पंजवारा रेलवे हॉल्ट पर रुका, ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया डीआरएम का कैप्सूल जैसे ही पंजवारा रेलवे हॉल्ट पर रुका, ग्रामीणों ने उन्हें घेर लिया. राजद के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, कांग्रेस के सुरेश प्रसाद यादव, गौतम कुमार यादव, पूर्व मुखिया प्रतिनिधि रूपेश दास समेत दो दर्जन से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन डीआरएम को सौंपा. ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अंडरपास का निर्माण आवागमन की सुविधा के लिए हुआ था, लेकिन जलनिकासी की समस्या के कारण यह सुविधा के बजाय परेशानी का कारण बन गया है. अंडरपास में उतरकर डीआरएम ने देखी हकीकत ग्रामीणों की शिकायत सुनने के बाद डीआरएम मनीष अपने सैलून से उतरकर स्वयं अंडरपास तक पहुंचकर वहां जमा पानी और जलनिकासी की स्थिति का निरीक्षण किया. मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि बारिश के दौरान अंडरपास में पानी जमा हो जाने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित होता है. लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ता है और कई बार जलजमाव के बीच से ही गुजरना पड़ता है. अंडरपास की वास्तविक स्थिति अपनी आंखों से देखने के बाद डीआरएम ने मामले को गंभीरता से लिया और ग्रामीणों को शीघ्र समाधान का भरोसा दिया.

औचक निरीक्षण पर निकले हैं डीआरएम डीआरएम मनीष कुमार ने बताया कि वे भागलपुर-दुमका रेलखंड पर औचक निरीक्षण के लिए निकले हैं. निरीक्षण के दौरान विभिन्न स्थानों पर रुककर रेलवे से जुड़ी समस्याओं और आम लोगों को हो रही परेशानियों की जानकारी ली जा रही है. उन्होंने कहा कि पंजवारा अंडरपास की समस्या का भी निरीक्षण कर लिया गया है और निरीक्षण के उपरांत शीघ्र समाधान का प्रयास किया जाएगा.

ग्रामीणों को डीआरएम ने दिया आश्वासन

डीआरएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों को समस्या के समाधान की उम्मीद जगी है. हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि अब आश्वासन नहीं, अंडरपास में जलजमाव से स्थायी निजात चाहिए. ग्रामीणों ने रेलवे प्रशासन से जलनिकासी की ठोस व्यवस्था कराने और अंडरपास को हर मौसम में आवागमन योग्य बनाने की मांग की है.


विज्ञापन
अजय कुमार झा

लेखक के बारे में

By अजय कुमार झा

अजय कुमार झा प्रिंट माध्यम में 14 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 4 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. बाराहाट (बांका) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक गतिविधि, खेल, इतिहास और राजनीतिक गतिविधियों की खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन