कट्टा और एक कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

Updated at : 05 Oct 2025 9:14 PM (IST)
विज्ञापन
कट्टा और एक कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

बौंसी पुलिस ने एक युवक को कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. मामले में बौंसी थाना में कांड संख्या 282 /25 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है

विज्ञापन

बौंसी. बौंसी पुलिस ने एक युवक को कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. मामले में बौंसी थाना में कांड संख्या 282 /25 के तहत आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. बौसी थानाध्यक्ष राजरतन ने रविवार को बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बौंसी थाना क्षेत्र के कुशमाहा गांव निवासी उपेंद्र राय के पुत्र रोहित कुमार राय को गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि युवक के द्वारा सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ अपना फोटो वायरल किया गया था. जिसके बाद से पुलिस को इसकी तलाश थी. आरोपी की गिरफ्तारी रेफरल अस्पताल के समीप से शनिवार की देर शाम को की गयी है. इस दौरान युवक ने अस्पताल परिसर की झाड़ी में कट्टा फेंक दिया था. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद जब उसे कड़ाई से पूछताछ की गयी तो उसके निशानदेही पर कट्टा बरामद किया गया. जिसमें आठ एमएम का कारतूस लोड था. थानाध्यक्ष ने बताया कि पूछताछ में उसने कई अहम जानकारियां भी दी है. थानाध्यक्ष ने बताया कि बरामद हथियार को कब्जे में लेकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जायेगा. आरोपी को न्यायालय में पेश करने की तैयारी की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन