चुटिया बेलारी और करसोप पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

Updated:
विज्ञापन
चुटिया बेलारी और करसोप पंचायत में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित

जिसमें सैकड़ों महिला एवं पुरुष शामिल हुए.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड के करसोप क्लस्टर अंतर्गत जागृति जीविका संकुल संघ के तहत बुधवार को चुटिया बेलारी पंचायत के चांद जीविका एवं करसोप पंचायत में आर्शीवाद महिला ग्राम संगठन के द्वारा महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. जिसमें सैकड़ों महिला एवं पुरुष शामिल हुए. कार्यक्रम के दौरान बिहार सरकार के द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजना जैसे कन्या उत्थान योजना, हर घर नल जल योजना, मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना, बाल विवाह रोकथाम, दहेज उन्मूलन, पोशाक योजना, साइकिल योजना, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना, मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति जनजाति योजना सहित अन्य योजनाओं के संबंध में उपस्थित लोगों को बताया गया. इस मौके पर बीपीएम राजीव कुमार राय, सीसी पिंटू कुमार, सन्नी सौरभ ग्राम संगठन लेखापाल अनुपम कुमार दास, गुंजेश, पेरू दास, सीएफ अजीत कुमार संकुल संघ फेसिलेटर रंजन कुमार सिंह, मोहतरमा खातून, अमिता कुमारी, निगम सिंह, रेमा कुमारी, प्रिया कुमारी, राजा गुप्ता, दीपक कुमार मास्टर बुक कीपर प्रीति सिंह, डिजिटल सखी प्रीति कुमारी, रॉकी रंजन सहित ग्राम संगठन के प्रतिनिधि दीदी एवं अन्य सभी कैडर के द्वारा सराहनीय योगदान दिया गया. कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं के द्वारा विभिन्न तरह के मुद्दों एवं आकांक्षाओं पर बात की गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन