भीषण गर्मी की चपेट में आयी महिला की हालत बिगड़ी, सीएचसी में चल रहा इलाज

Updated:
विज्ञापन
भीषण गर्मी की चपेट में आयी महिला की हालत बिगड़ी, सीएचसी में चल रहा इलाज

Heatwave Attack: कटोरिया में लगातार पड़ रही प्रचंड गर्मी अब लोगों की सेहत पर भारी पड़ने लगी है. हीटवेव की चपेट में आने से एक महिला की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के कटोरिया क्षेत्र में भीषण गर्मी और तेज धूप का असर लगातार लोगों की सेहत पर पड़ रहा है. बुधवार को हीटवेव से प्रभावित एक महिला को तेज पेट दर्द और कमजोरी की शिकायत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज चल रहा है.

गर्मी से बिगड़ी महिला की तबीयत

जानकारी के अनुसार कटोरिया निवासी कामू यादव की 38 वर्षीय पत्नी रीमा देवी अचानक तेज पेट दर्द और घबराहट की शिकायत से परेशान हो गईं. परिजनों ने उनकी हालत बिगड़ती देख तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया.अस्पताल पहुंचने पर महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई थी, जिसके बाद मेडिकल टीम ने तत्काल उपचार शुरू किया.

डॉक्टरों ने किया प्राथमिक उपचार

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक डॉ शैलजानंद शुक्ला ने महिला का प्राथमिक उपचार किया. डॉक्टरों ने आवश्यक दवाइयां देने के साथ ही पर्याप्त पानी पीने और धूप से बचने की सलाह दी.उपचार के बाद महिला की स्थिति में धीरे-धीरे सुधार शुरू हुआ.

अस्पतालों में बढ़ रहे हीटवेव के मरीज

कटोरिया और आसपास के क्षेत्रों में पिछले कई दिनों से प्रचंड गर्मी और उमस का असर बना हुआ है. तेज धूप और लू के कारण अस्पतालों में मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है.स्वास्थ्य केंद्रों में सिरदर्द, पेट दर्द, उल्टी, चक्कर और डिहाइड्रेशन से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं.

चिकित्सकों की लोगों से अपील

डॉक्टरों ने लोगों से दोपहर के समय धूप में बाहर नहीं निकलने, अधिक से अधिक पानी पीने और हल्का भोजन करने की अपील की है.विशेष रूप से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को गर्मी से बचाव के लिए अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.

लगातार गर्मी से बढ़ी चिंता

क्षेत्र में लगातार पड़ रही भीषण गर्मी ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है. मौसम विभाग की ओर से भी लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है.लोगों का कहना है कि बारिश नहीं होने और तेज धूप के कारण दिनभर घरों से निकलना मुश्किल हो गया है.

विज्ञापन
Amit Kr Sinha

लेखक के बारे में

By Amit Kr Sinha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन