ePaper

पुरानी रंजिश में महिला के साथ मारपीट

Updated at : 25 Dec 2025 7:27 PM (IST)
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में महिला के साथ मारपीट

थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट की गयी

विज्ञापन

शंभुगंज.

थाना क्षेत्र के भूमिहारा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर महिला के साथ मारपीट की गयी. जानकारी के अनुसार भूमिहारा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दबंगों ने सरिता देवी पति मंटनू चौधरी को गाली- ग्लौज करना शुरू कर दिया. जब सरिता देवी ने गाली गलौज करने का विरोध किया तो गांव के ही दिवाकर चौधरी, बिट्टू कुमार सहित पांच लोगों ने घर में घुसकर लाठी डंटा के साथ मारपीट कर महिला का सिर फोड़ दिया. घटना के बाद महिला सरिता देवी जख्मी अवस्था में थाना पहुंची. जहां थाना पुलिस पदाधिकारी ने उसे इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज भेज दिया. इलाज कराकर लौटी जख्मी महिला सरिता देवी पति मंटून चौधरी ने गांव के ही दिवाकर चौधरी, बिट्टू कुमार सहित पांच लोगों के विरुद्ध पुलिस से लिखित शिकायत कर दोषी पर कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं आरोपी दिवाकर चौधरी सहित अन्य ने अपने ऊपर लगे आरोप को बेबुनियाद बताया हैं. थाना के पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले का जांच पड़ताल की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन