धोरैया में फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती, भारी पुलिस बल के साथ हुई कार्रवाई

Author Pradeep Kumar|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन

फोटो कुर्की जप्ती करती पुलिस | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बंका पुलिस ने धोरैया थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्तों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है. डुमरजोर गांव में एक फरार अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई. पुलिस का कहना है कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा.

विज्ञापन

Banka Police Action: धोरैया थाना पुलिस ने थाना में दर्ज मामलों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए अभियान तेज कर दिया है. इसी क्रम में रविवार को बौंसी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) इंद्रजीत बैठा के नेतृत्व में धोरैया थाना क्षेत्र के डुमरजोर गांव में एक फरार अभियुक्त के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गयी.

विज्ञापन

न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमित कुमार ने बताया कि डुमरजोर गांव निवासी महेंद्र यादव के पुत्र जयनंदन यादव के विरुद्ध दर्ज मामले में न्यायालय से कुर्की-जब्ती का आदेश प्राप्त हुआ था. उसी आदेश के आलोक में पुलिस ने विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए उसके घर कुर्की-जब्ती की प्रक्रिया पूरी की.

फरार अभियुक्तों पर पुलिस की सख्ती

पुलिस के अनुसार थाना में दर्ज मामलों के फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है. गिरफ्तारी से बच रहे आरोपियों के विरुद्ध पहले इश्तेहार चिपकाया जा रहा है और इसके बाद भी आत्मसमर्पण नहीं करने पर न्यायालय के आदेशानुसार कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा रही है.

गांव में मचा अफरा-तफरी का माहौल

कुर्की-जब्ती के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल गांव पहुंचा. एक साथ भारी संख्या में पुलिसकर्मियों को देखकर ग्रामीणों के बीच कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि पूरी कार्रवाई शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराई गयी.

अभियान रहेगा जारी

Banka Police Action: थानाध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी. न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए सभी फरार आरोपियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जायेगी.

और पढ़ें: बंगला सावन के दूसरे दिन कटोरिया से गुजरे हजारों कांवरिया, रिमझिम बारिश में गूंजा 'बोल बम'


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन