घरेलू कलह में महिला ने कीटनाशक खाकर की खुदकुशी का प्रयास

Updated at : 27 Apr 2024 10:17 PM (IST)
विज्ञापन
घरेलू कलह में महिला ने कीटनाशक खाकर की खुदकुशी का प्रयास

-परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती, चिकित्सकों ने किया उपचार

विज्ञापन

-परिजनों ने अस्पताल में कराया भर्ती, चिकित्सकों ने किया उपचार प्रतिनिधि कटोरिया. कटोरिया थाना क्षेत्र के जमदाहा पंचायत अंतर्गत जमुआ गांव में शनिवार को घरेलू कलह में महिला ने गुस्से में कीटनाशक खाकर खुदकुशी की कोशिश की. परिजनों ने आनन-फानन में महिला कंचन देवी (35वर्ष) पति रवींद्र यादव ग्राम जमुआ को बाइक पर ही बैठाकर गंभीर हालत में रेफरल अस्पताल लाया. जहां चिकित्सक डा विनोद कुमार ने उसका प्राथमिक उपचार किया. अस्पताल में काफी देर तक इलाज के बाद महिला के स्वास्थ्य में सुधार हुआ. प्राप्त जानकारी के अनुसार कंचन देवी ने घरेलू झगड़े में घर में मवेशी के शरीर में लगाने वाली कीटनाशक खा ली. कुछ देर बाद ही उसकी तबियत बिगड़ने लगी. परिजनों ने कंचन देवी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन