अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मारपीट कर किया जख्मी

Updated:
विज्ञापन
अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मारपीट कर किया जख्मी

अवैध संबंध का विरोध करने पर पत्नी को मारपीट कर किया जख्मी

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज थाना क्षेत्र के पकार भलुआ गांव में अवैध संबंध का विरोध करने पर युवक ने अपने ही पत्नी को गाली-गलौज करते हुये लाठी डंटा के साथ बेरहमी तरीके से मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना की सूचना पर जब तक कॉल 112 की पुलिस पहुंची तब तक आरोपी युवक घर से फरार हो गया. घटना के बाद जख्मी महिला लक्ष्मी देवी को पुलिस ने इलाज के लिये सीएचसी शंभुगंज में भर्ती कराया. जानकारी के अनुसार पकार भलुआ गांव में विपिन साह का गांव नें ही एक महिला से अवैध संबंध हैं. जिसका उसकी पत्नी विरोध करती हैं. इसी बात पर हुवे विवाद विपिन साह ने पत्नी लक्ष्मी देवी पर एक युवक से अवैध संबंध रहने का आरोप लगाकर गाली-गलौज करना शुरू कर दिया. जबकि लक्ष्मी देवी ने विरोध किया तो विपिन साह ने लाठी डंटे के साथ अपने ही पत्नी लक्ष्मी देवी को बेरहमी तरीके से मारपीट कर जख्मी कर दिया. घटना के बाद सूचना पर पहुंची 112 कॉल की पुलिस ने जख्मी महिला लक्ष्मी देवी को इलाज के लिये सीएचसी में भर्ती कराया. घटना को लेकर अस्पताल में भर्ती लक्ष्मी देवी ने बताया कि उसका पति विपिन साह शराब के आदि हैं, जो नित्य दिन शराब पीकर घर आता है और गाली-गलौज करते रहता हैं. जब उन्होंने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की गयी. पीड़िता ने बताया कि विपिन साह का गांव के ही एक महिला से अवैध संबंध हैं. जिसका वो विरोध करती हैं. उसी महिला के बहकावे में आकर पति उसे बराबर मारपीट करते रहता हैं. इधर पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन