बिजली की चिंगारी से गेहूं की फसल जलकर राख, लाखों का नुकसान

Updated at : 04 Apr 2026 8:58 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली की चिंगारी से गेहूं की फसल जलकर राख, लाखों का नुकसान

प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाएं किसानों के लिए सिरदर्द बन गयी है. एक तरफ जहां शुक्रवार को अगलगी से किसानों की फसल जलकर राख हो गयी.

विज्ञापन

चार गांव के कई एकड़ की फसल में लगी आग

बांका/रजौन. प्रखंड क्षेत्र में अगलगी की घटनाएं किसानों के लिए सिरदर्द बन गयी है. एक तरफ जहां शुक्रवार को अगलगी से किसानों की फसल जलकर राख हो गयी. वहीं शनिवार को नवादा बाजार सहायक थाना क्षेत्र के गोसाईंचक और दुर्गापुर बहियार में में गेहूं के फसल में भीषण आग लग गयी. इस घटना ने चार गांव के किसानों की मेहनत को पल भर में राख में तब्दील कर दिया. जानकारी के अनुसार, गोसाईंचक मौजा में बिजली के 11 हजार वोल्ट के तार से निकली चिंगारी के कारण अचानक आग खेत में गिरी और तेज पछुआ हवा के झोंकों ने देखते ही देखते आग को विकराल बना दिया. इस घटना में गोसाईंचक, नवादा, बाबरचक तथा दुर्गापुर गांवों के लगभग दो दर्जन किसानों के कई एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गयी. ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही इस घटना का मुख्य कारण है. किसानों का कहना है कि कृषि फीडर को घरेलू लाइन से जोड़ दिया गया है, लेकिन लंबे समय से इसका समुचित मेंटेनेंस नहीं होने से इस प्रकार की घटनाएं घट रही है. घटना की सूचना मिलने के बाद दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, लेकिन तब तक सब कुछ राख में तब्दील हो चुका था. हालांकि स्थानीय लोगों ने खुद ही मशक्कत कर किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक भारी नुकसान हो चुका था. अगलगी में प्रभावित किसानों में बाबरचक गांव के बजरंगी कापरी, मदन सिंह, जयकांत कुमार सिंह, विजय प्रसाद सिंह, विनय मंडल, वीरेंद्र महतो, विनोद प्रसाद सिंह शामिल हैं. वहीं दुर्गापुर गांव के मुकेश कुमार सिंह एवं राकेश कुमार सिंह भी पीड़ितों में हैं. इसके अलावा रणजोधा (थाना धोरैया) के श्रवण राय तथा गोसाईंचक गांव के पंकज कुमार सिंह, संत कुमार सिंह, अरविंद सिंह, दीनबंधु कुमार सिंह, दिवाकर मंडल, मनोज मंडल, अनंत सिंह, चंदन कुमार, धनंजय प्रसाद सिंह, गुलाब मोहन सिंह सहित कई अन्य किसान प्रभावित हुए हैं.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन