निरीक्षी जज ने न्यायिक प्रक्रियाओं को बारीकी से किया अवलोकन

Updated at : 04 Apr 2026 9:09 PM (IST)
विज्ञापन
निरीक्षी जज ने न्यायिक प्रक्रियाओं को बारीकी से किया अवलोकन

उच्च न्यायालय के निरीक्षी जज रितेश कुमार ने शनिवार को बांका न्यायालय का निरीक्षण किया. इसके पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य के द्वारा उन्हें बुके भेंट किया.

विज्ञापन

निरीक्षी जज ने न्यायालय परिसर का किया निरीक्षण

बांका. उच्च न्यायालय के निरीक्षी जज रितेश कुमार ने शनिवार को बांका न्यायालय का निरीक्षण किया. इसके पूर्व प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य के द्वारा उन्हें बुके भेंट किया. जिसके बाद निरीक्षी जज ने न्यायालय परिसर में पौधरोपण कर आमजनों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया. वहीं जिला विधिज्ञ सेवा प्राधिकार के द्वारा समाज कल्याण विभाग एवं एसबीआई मुख्य शाखा के सौजन्य से कोर्ट परिसर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान निरीक्षी जज के द्वारा ट्राई साइकिल व पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया. मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बांका के 25 छात्राओं को स्कूल बैग, वाटर बोतल के साथ पाठ्य सामग्री एवं तीन दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल दिया गया. कार्यक्रम के बाद निरीक्षी जज ने कोर्ट परिसर स्थित विभिन्न न्यायालय पहुंचकर न्यायिक प्रक्रियाओं को बारीकी से अवलोकन किया गया. साथ ही वादों से संबंधित ऑनलाइन केस फाइलिंग व गवाही की भी शुरुआत की गयी. बाद में जिला विधिज्ञ संघ एवं एडवोकेट एसोशिएन में पहुंचकर अध्यक्ष, सचिव व अधिवक्ताओं के साथ एक बैठक की. इस दौरान दोनों संघ के द्वारा उन्हें फूल माला पहनाकर उनका स्वागत किया. मौके पर संघ के द्वारा न्यायालय की समस्याओं से भी उन्हें अवगत कराया.

वहीं निरीक्षी जज ने कोर्ट परिसर स्थित नवनिर्मित कॉमन रूम का उदघाटन फीता काटकर किया. निरीक्षी जज के द्वारा न्यायालय सभागार में डीएलएमसी व सभी जजों के साथ बैठक भी की. मौके पर उन्होंने जजों को कई आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए. इस मौके पर सभी प्रधान न्यायाधीश, डीएलएसए सचिव सपना रानी, न्यायिक पदाधिकारी, समाजिक सुरक्षा निदेशक अभय कुमार, एसबीआई चीफ मैनेजर आशीष कुमार झा, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश्वर प्रसाद सिंह व सचिव देवेंद्र चौधरी एवं एडवोकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष रामकिशोर यादव व सचिव धर्मेन्द्र झा, पूर्व सचिव महेश्वरी यादव, आनंददेव चौधरी, अरविंद कुमार सिंह, अंबर मुखर्जी, विनोदानंद झा, जयशंकर चौधरी, आनंदी यादव सहित संघ के सभी अधिवक्ता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन