लसकरी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद मामले में आठ नामजद गिरफ्तार

Updated at : 04 Apr 2026 8:04 PM (IST)
विज्ञापन
लसकरी गांव में दो पक्षों के बीच विवाद मामले में आठ नामजद गिरफ्तार

सदर थाना क्षेत्र के लसकरी गांव में गत शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 40 लोगों की पहचान कर धारा 126 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है.

विज्ञापन

अन्य लोगों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज

40 लोगों के विरुद्ध धारा 126 बीएनएसएस के तहत नोटिस

बांका. सदर थाना क्षेत्र के लसकरी गांव में गत शुक्रवार की शाम दो पक्षों के बीच हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कुल 40 लोगों की पहचान कर धारा 126 बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया है. मामले के संबंध में थानाध्यक्ष सुधीर कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों के लिखित आवेदन पर कार्रवाई की गयी है. अबतक दोनों पक्षों से कुल आठ लोगों की गिरफ्तारी करते हुए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है. मामले की गंभीरता को देखते हुए गत रात्रि में ही वरीय पुलिस पदाधिकारी व प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा गांव में दोनों पक्षों के समक्ष शांति समिति की बैठक आयोजित कर मामला शांत कराया गया. साथ ही दोनों पक्षों के द्वारा दिये गये आवेदन पर बांका थाना कांड संख्या 184/26 एवं 185/26 दर्ज किया गया है. घटना में शामिल दोनों पक्ष के तरफ से महेश यादव, सुधीर यादव, मो मुस्तफा, जकिरा खातून, खलील अंसारी, रिजवान अंसारी, दानिश अंसारी, शहाबुद्दीन सहित आठ व्यक्तियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि घटना में शामिल अन्य लोगों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापेमारी की जा रही है.

थानाध्यक्ष ने आगे बताया कि घटना में शामिल फरार अभियुक्त दो दिनों के अंदर थाना व न्यायालय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो सभी नामजद के विरुद्ध न्यायालय से कुर्की वारंट लेकर घर की संपत्ति को जब्त किया जायेगा. साथ ही ऐसे लोगों के विरुद्ध सरकार की ओर से मिलने वाली सभी सरकारी सुविधाओं को वापस लेने के लिए भी संबंधित विभाग व पदाधिकारी को पत्र लिखा जायेगा. उधर अनुमंडल दंडाधिकारी बांका

के द्वारा घटना में शामिल दोनों पक्षों के दर्जनों लोगों के विरुद्ध बॉन्ड डाउन के लिए नोटिस का तामिला कराया जा रहा है, जिसमें प्रत्येक व्यक्ति को

2.5 लाख रुपये का बॉन्ड भरवाया जायेगा. इसके बाद भी आगे आदेश का उल्लंघन दोनों पक्षों के द्वारा किया जाता है, तो उनकी संपत्ति से इसकी वसूली की जायेगी. शनिवार को एक दर्जनों महिलाओं के द्वारा थाना गेट पर गिरफ्तारी के विरुद्ध प्रदर्शन करने का प्रयास किया जा रहा था, लेकिन पुलिस के द्वारा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी देते ही सभी महिलाएं भाग खड़ी हुईं.

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन