स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक में कार्यों के बेहतर प्रचार-प्रसार पर चर्चा

Updated:
विज्ञापन
स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक में कार्यों के बेहतर प्रचार-प्रसार पर चर्चा

शंभुगंज प्रखंड कार्यालय स्थित मिनी सभागार में स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी.

विज्ञापन

शंभुगंज. शंभुगंज प्रखंड कार्यालय स्थित मिनी सभागार में स्वच्छता पर्यवेक्षकों की बैठक प्रखंड विकास पदाधिकारी नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित की गयी. बैठक में पंचायत स्तर पर चल रहे स्वच्छता कार्यों को सोशल मीडिया के माध्यम से बेहतर ढंग से प्रस्तुत करने तथा प्रखंड और जिला स्तर से राज्य स्तर तक प्रभावी तरीके से प्रदर्शित करने के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गयी. अधिकारियों ने स्वच्छता से जुड़े कार्यों के प्रचार-प्रसार को मजबूत करने पर जोर दिया. इस मौके पर लोहिया स्वच्छ मिशन के प्रखंड समन्वयक बिनानंद, कार्यपालक सहायक सुमन कुमार, स्वच्छता पर्यवेक्षक तपन कुमार, मिथिलेश कुमार, राहुल कुमार सिंह, नीरज कुमार, सनोज कुमार, मोहम्मद गौहर, धर्मेंद्र कुमार, बबुआ कुमार दास, रुपेश कुमार, लक्ष्मीकांत यादव, रंजीत कुमार, शैलेश कुमार, रमेश कुमार सहित सभी स्वच्छता पर्यवेक्षक व अन्य कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन