मालदेहचक गांव में शादी के रस्म से पहले किया मतदान
Updated at : 26 Apr 2024 11:45 PM (IST)
विज्ञापन

मालदेहचक गांव में शादी के रस्म से पहले किया मतदान
विज्ञापन
अमरपुर. अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के सलेमपुर पंचायत अंतर्गत मालदेहचक गांव में शादी के रस्म पूरी करने से पहले लोगों ने लोकतंत्र की जिम्मेदारी निभायी. जानकारी के अनुसार उक्त गांव में एक शादी समारोह आयोजित था. जिसमें गांव के ओम प्रकाश सिंह के पुत्र अमन राठौर की शादी की रस्म चल रही थी. जिसमें उनके परिवार के सभी नाते रिश्तेदार आये हुए थे. परिवारजनों ने शादी की रस्म के बीच सबसे पहले मतदान करना उचित समझा. पूरे परिवार के 70 लोगों ने पहले मतदान किया फिर शादी की रस्म पूरी की. इसकी चर्चा इलाके में हो रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




