सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ से मिले ग्रामीण

Updated:
विज्ञापन
सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ से मिले ग्रामीण

सड़क से अतिक्रमण हटाने के लिए सीओ से मिले ग्रामीण

विज्ञापन

धोरैया. कुर्मा महादलित टोला के ग्रामीणों ने गुरुवार को अंचल कार्यालय धोरैया पहुंचकर सीओ को सड़क का अतिक्रमण कर निजी उपयोग में लाने को लेकर आवेदन सौंपा. ग्रामीण संजय महोली, अनिल महोली, छोटू महोली, सोनू महोली, पंकज महोली, मुन्ना महोली आदि ने बताया है कि कुर्मा के वार्ड नंबर छह महादलित टोला के 10 घर की आबादी व अन्य घर होने के बावजूद कुर्मा गांव निवासी मोहम्मद रुस्तम व मोहम्मद मुस्ताक सड़क का अतिक्रमण कर अपना घर बना रहे हैं. जिससे लोगों को आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है. बरसात के मौसम में जलजमाव होने से आने-जाने में काफी कठिनाई होती है. ग्रामीणों ने सीओ श्रीनिवास सिंह से मिलकर सड़क का अतिक्रमण हटाने की गुहार लगाई है. जिस पर सीओ ने ग्रामीणों को उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन