ePaper

इंटक की वर्षगांठ पर ग्राम रक्षादलों ने सुनायी अपनी पीड़ा

Updated at : 03 May 2025 8:44 PM (IST)
विज्ञापन
इंटक की वर्षगांठ पर ग्राम रक्षादलों ने सुनायी अपनी पीड़ा

भारतीय राष्ट्रीय श्रमिक संघ (इंटक) की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को बाराहाट में आयोजित समारोह में श्रमिकों की एकजुटता का व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला.

विज्ञापन

नहीं मिल रहा काम और मेहनताना: जवाहर कुमार झा

पंजवारा. भारतीय राष्ट्रीय श्रमिक संघ (इंटक) की 78वीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को बाराहाट में आयोजित समारोह में श्रमिकों की एकजुटता का व्यापक प्रदर्शन देखने को मिला. कार्यक्रम में झंडोत्तोलन, दीप प्रज्वलन और मिठाइयों के वितरण के साथ श्रमिक अधिकारों को लेकर चर्चाएं हुईं. मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए समाजसेवी जवाहर कुमार झा ने कार्यक्रम के दौरान ग्राम रक्षादल के सदस्यों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने कहा कि न तो ग्राम रक्षादलों को कार्य मिल रहा है और न ही पूर्व में किये गये कार्यों का पारिश्रमिक. यह प्रशासनिक असंवेदनशीलता का ज्वलंत उदाहरण है.

ग्राम रक्षादल ने रखी अपनी बात

कार्यक्रम में शामिल ग्राम रक्षादल के सदस्यों ने मंच से खुलकर अपनी पीड़ा साझा की. उन्होंने बताया कि सचिवों की लिखित अनुशंसा के बावजूद उन्हें अब तक कार्य नहीं दिया गया और पूर्व की सेवाओं का भुगतान भी लंबित है, इससे उनकी आर्थिक स्थिति खराब हो गयी है.

जवाहर झा की तीन सूत्रीय मांगें

ग्राम रक्षादल को तुरंत कार्य आवंटित किया जायबकाया पारिश्रमिक का शीघ्र भुगतान किया जायभविष्य में ऐसे श्रमिकों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित किया जाय साथ ही उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 15 दिनों के भीतर प्रशासन ने ठोस कदम नहीं उठाया, तो वे श्रमिकों के साथ मिलकर आंदोलन करेंगे और यह मुद्दा राज्य स्तर तक ले जायेंगे.

कार्यक्रम में जुटे दर्जनों यूनियन प्रतिनिधि

समारोह में इंटक की प्रदेश सचिव महारानी कुमारी, जिलाध्यक्ष बिनय कुमार कापरी, प्रखंड अध्यक्ष दिवाकर झा, ग्राम रक्षादल संयोजक बालेश्वर ठाकुर सहित अन्य प्रमुख श्रमिक नेता जैसे मुख्तार अंसारी, रानी सोरेन, पिंकी देवी, गणेश सिंह, मिस्त्री टुड्डू, मंगल सोरेन, जालो राय और उपिंदर यादव उपस्थित रहे. इसके अलावा आंगनबाड़ी सेविकाएं, आशा कार्यकर्ता, भवन निर्माण श्रमिक और अन्य श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपनी भागीदारी दर्ज करायी और श्रमिक अधिकारों की लड़ाई में एकजुटता दिखायी. कार्यक्रम में श्रमिक कल्याण और संगठन की मजबूती को लेकर कई अहम निर्णय लिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
GOURAV KASHYAP

लेखक के बारे में

By GOURAV KASHYAP

GOURAV KASHYAP is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन