मार्गदर्शन सह नियोजन मेला में 737 अभ्यर्थियों का हुआ पंजीकरण

Updated:
विज्ञापन
मार्गदर्शन सह नियोजन मेला में 737 अभ्यर्थियों का हुआ पंजीकरण

जिला प्रशासन के तत्वावधान में बाराहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भेडा मोड़ मैदान रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का का आयोजन बुधवार को किया गया.

विज्ञापन

बांका. जिला प्रशासन के तत्वावधान में बाराहाट प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भेडा मोड़ मैदान रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का का आयोजन बुधवार को किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन डीडीसी उपेन्द्र सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक राकेश कुमार, जिला ग्रामीण विकास अभिकरण के निदेशक निवास, जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र के प्रबंधक रजनीश कुमार, आरसेटी निदेशक राकेश कुमार, जीविका प्रखंड परियोजना प्रबंधक अमरेश चंद्र, जॉब्स प्रबंधक मनोज निराला एवं अन्य प्रबंधक गण ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया. रोजगार मेले में कुल 13 नियोजकों व प्रशिक्षण केंद्रों ने भाग लिया. विभिन्न नियोजकों द्वारा कुल 453 अभ्यर्थियों का साक्षात्कार व अंतिम चयन के लिए पंजीकरण किया गया. वहीं 284 अभ्यर्थियों को विभिन्न प्रशिक्षण केंद्रों द्वारा प्रशिक्षण के लिए पंजीकृत किया गया. कुल 737 अभ्यर्थियों का पंजीकरण संपन्न हुआ. मौके पर डीडीसी ने कहा कि रोजगार मेला युवाओं को रोजगार के नए अवसरों से जोड़ने एवं उनकी प्रतिभा को निखारने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था. हमें पूर्ण विश्वास है कि इस पहल से क्षेत्र के अनेक युवाओं को रोजगार एवं कौशल विकास के नए अवसर प्राप्त होंगे. इस कार्यक्रम के अवसर पर जीविका प्रखंड कार्यालय के समस्त कर्मी, संकुल संघ के प्रतिनिधि गण एवं सामुदायिक कर्मी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया.

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन