कटोरिया के तीन परीक्षा केंद्रोें से 52 परीक्षार्थी रहे अनुपस्थित

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 के दूसरे दिन बुधवार को कटोरिया प्रखंड के तीनों परीक्षा केंद्रों से कुल 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे.
कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से हो रहा परीक्षा का संचालन कटोरिया. बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा 2026 के दूसरे दिन बुधवार को कटोरिया प्रखंड के तीनों परीक्षा केंद्रों से कुल 52 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे. यहां कड़ी सुरक्षा के बीच कदाचारमुक्त व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा का संचालन हो रहा है. कटोरिया स्थित प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय कटोरिया, आदर्श परीक्षा केंद्र सह इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय व करझौंसा स्थित बुनियादी उच्च विद्यालय में मैट्रिक की परीक्षा को लेकर केंद्र बनाए गए हैं. मुख्य द्वार पर प्रतिनियुक्त दंडाधिकारियों, केंद्राधीक्षक व पुलिस पदाधिकारियों ने नियमानुसार प्रवेश पत्र व आधार कार्ड की चेकिंग के उपरांत परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश कराया गया. बुधवार को दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा हुई. आदर्श परीक्षा केंद्र सह इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय कटोरिया में पहली पाली में 458 में से 452 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 469 में से 455 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय में पहली पाली में 442 में से 436 परीक्षार्थी व दूसरी पाली में 412 में से 409 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी. वहीं बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा में पहली पाली में 546 में से 539 व दूसरी पाली में 569 में से 553 परीक्षार्थी उपस्थित रहे. परीक्षा के दौरान केंद्राधीक्षक के रूप में इंटरस्तरीय उच्च विद्यालय में प्रधानाध्यापक संजीव कुमार सिंह, इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट बालिका उच्च विद्यालय केंद्र में शिक्षक सुबोध कुमार सिंह एवं बुनियादी उच्च विद्यालय करझौंसा में प्राचार्य अजय कुमार मुस्तैद थे. वहीं बीडीओ देवाशीष कुमार के अलावा प्रतिनियुक्त मजिस्ट्रेट सह बीईओ मनोज मिश्र, बीपीआरओ उपेंद्र कुमार, सीडीपीओ वंदना दास, पुलिस अवर निरीक्षक अश्विनी कुमार दल-बल के साथ मॉनिटरिंग करते रहे. —– चांदन में दूसरे दिन शांतिपूर्ण ढंग से हुई परीक्षा चांदन. मैट्रिक परीक्षा के दूसरे दिन चांदन के दोनों परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में गणित विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में संचालित हुई. इंटरस्तरीय प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय परीक्षा केंद्र पर प्रथम पाली में 392 परीक्षार्थियों में से 388 परीक्षार्थियों ने दी, शेष 4 अनुपस्थित रहे. वहीं दूसरी पाली में 400 में से 397 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, शेष 3 अनुपस्थित रहे. वहीं एमएमकेजी परीक्षा केंद्र पर पहली पाली में 436 परीक्षार्थियों में से 432 व दूसरी पाली में 337 में 333 परीक्षार्थियों ने भाग लिया. केंद्राधीक्षक सुमन सिंह व करूणा किस्कू ने बताया कि दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई. बीडीओ अजेश कुमार, बीईओ सुरेश प्रसाद ठाकुर, एमओ लक्ष्मीकांत रमानी दल-बल के साथ मुस्तैद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




