दो किशोर ने मासुम के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार

Updated at : 30 Jun 2025 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
दो किशोर ने मासुम के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार

अमपुर थाना क्षेत्र का मामला

विज्ञापन

अमपुर थाना क्षेत्र का मामला अमरपुर. थाना क्षेत्र के एक गांव में दो किशोरों ने सात वर्षीय एक बच्चे के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया है. मामले को लेकर पीड़ित बच्चे की मां ने बताया कि रविवार की संध्या गांव के ही दो किशोर उनके पुत्र को घर से बुलाकर खेलने की बात कहकर अपने साथ लेकर चले गये. थोड़ी देर के बाद दोनों किशोर उनके पुत्र को घर पर छोड़ कर चले गये. पुत्र के प्राइवेट पार्ट से खून निकल रहा था. इसे देख उसकी मां ने अपने बेटे से पूछताछ की, तब जाकर मामले सामने आया. मामले को लेकर पीड़ित बच्चे की मां ने थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगायी है. थानाध्यक्ष के निर्देश पर पुलिस ने दोनों किशोर को हिरासत में ले लिया. पुलिस ने बताया कि हिरासत में लिये दोनों किशोर से पूछताछ की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन