शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
शराब के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छापेमारी के दौरान दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है

विज्ञापन

बांका. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर छापेमारी के दौरान दो अलग-अलग थाना क्षेत्र से शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है. जिसमें कटोरिया थाना अंतर्गत आरपात्थर मोड़ के समीप से एक टाटा मैजिक से 49 पेटी (1092 बोतल) शराब को बरामद की गयी. साथ ही वाहन चालक झारखंड धनबाद निवासी अजय कुमार रमानी को गिरफ्तार किया गया. धोरैया थाना अंतर्गत फत्तूचक गांव के समीप से बाइक सवार सन्हौला थाना अंतर्गत करहरिया निवासी स्वेत राज को 11.250 लीटर अवैध विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया. इसके साथ दोनों वाहन को जब्त किया गया और गिरफ्तार शराब कारोबारी को आगे की कार्यवाही के लिए न्यायालय में पेश किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सुभाष वैद्य

लेखक के बारे में

By सुभाष वैद्य

सुभाष वैद्य प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत वर्ष 2005 में की. अभी प्रभात खबर के बांका कार्यालय में कार्यरत हैं. सामाजिक सरोकार, अपराध, शिक्षा, राजनीतिक खबरों में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन