1098 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 25 Apr 2025 9:02 PM (IST)
विज्ञापन
1098 बोतल शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

चांदन-कटोरिया मुख्य मार्ग पर चांदन नदी पुल के समीप शुक्रवार की दोपहर वाहन जांच के दौरान चांदन पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है.

विज्ञापन

चांदन. चांदन-कटोरिया मुख्य मार्ग पर चांदन नदी पुल के समीप शुक्रवार की दोपहर वाहन जांच के दौरान चांदन पुलिस ने शराब की एक बड़ी खेप बरामद की है. थानाध्यक्ष विष्णुदेव कुमार के नेतृत्व में अपर थानाध्यक्ष रविंद्र कुमार व सअनि चन्द्रधारी झा द्वारा चलाये गये विशेष जांच अभियान में एक पिकअप मालवाहक वाहन से दो शराब तस्कर के साथ 1098 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया गया. जानकारी के अनुसार पिछले दो महीने से शराब की बड़ी खेप पकड़ने में असफल रही. चांदन पुलिस के लिए यह सफलता खास मायने रखती है. बताया जाता है शराब की बड़ी खेप पकड़ने को लेकर चांदन पुलिस बीते तीन दिनों से लगातार विशेष वाहन जांच अभियान चला रही थी. शुक्रवार की दोपहर उक्त पुल के समीप चांदन की तरफ से आ रही एक मालवाहक पिकअप वाहन को जांच के लिए रोका. जांच के दौरान मुड़ी के बोरे के नीचे छिपाकर ले जाये जा रहे विभिन्न ब्रांडों की 1098 बोतल विदेशी शराब जब्त की गयी. मौके से पुलिस ने वाहन चालक और उपचालक के रूप में दो शराब तस्कर को गिरफ्तार कर लिया. जिसकी पहचान देवघर जिला के सारवां थाना क्षेत्र के जोगबिंधा निवासी बबलू कुमार यादव पिता संतु यादव व मनीष यादव पिता प्रेम यादव के रूप में हुई है. जब्त शराब की कुल मात्रा 328.68 बतायी जा रही है. इस संबंध में थानाध्यक्ष बिष्णुदेव कुमार ने बताया कि गिरफ्तार दोनों शराब तस्करों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. शनिवार की सुबह दोनों को जेल भेज दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
SHUBHASH BAIDYA

लेखक के बारे में

By SHUBHASH BAIDYA

SHUBHASH BAIDYA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन